Sharjah में अब बाइक से बुझाई जाएगी आग, ट्रैफिक जाम में भी समय पर पहुंचेगी फायर ब्रिगेड

World : Sharjah Civil Defence ने इमरजेंसी के समय लोगों की जान बचाने के लिए एक नया तरीका निकाला है। अब शहर में आग बुझाने वाली मोटरसाइकिल यानी फायर बाइक शुरू की गई हैं। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि भारी ट्रैफिक और संकरी

World : Sharjah Civil Defence ने इमरजेंसी के समय लोगों की जान बचाने के लिए एक नया तरीका निकाला है। अब शहर में आग बुझाने वाली मोटरसाइकिल यानी फायर बाइक शुरू की गई हैं। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि भारी ट्रैफिक और संकरी गलियों में भी दमकल की टीम तेजी से मौके पर पहुंच सके और नुकसान को कम किया जा सके।

ब्रिगेडियर जनरल यूसेफ ओबैद हर moul अल शम्सी, जो Sharjah Civil Defence Authority के डायरेक्टर जनरल हैं, ने बताया कि यह पहल फील्ड क्षमताओं को बढ़ाने के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि हादसे के शुरुआती कुछ मिनट बहुत कीमती होते हैं और ये मोटरसाइकिलें उस समय तेजी से पहुंचकर जान-माल के नुकसान को रोकने में मदद करेंगी।

इन फायर बाइक्स को खास तौर पर तैयार किया गया है ताकि बड़ी गाड़ियों के आने से पहले शुरुआती कार्रवाई शुरू हो सके। इन बाइक्स में निम्नलिखित सुविधाएं दी गई हैं:

  • दो 25 लीटर के साइड टैंक।
  • हाई प्रेशर होज़ और स्प्रेयर जिससे छोटी आग को तुरंत बुझाया जा सके।
  • ऑक्सीजन सिलेंडर और फील्ड सपोर्ट का सामान।
  • सुरक्षा के लिए चारों तरफ घूमने वाली चेतावनी लाइटें और आगे-पीछे हैज़र्ड लाइट्स।

Sharjah प्रशासन अब स्मार्ट इमरजेंसी सेवाओं पर काफी निवेश कर रहा है। फायर बाइक के अलावा वहां आधुनिक फायर फाइटिंग रोबोट और हाई-टेक फायर ट्रकों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही इमारतों की बाहरी दीवारों पर आग न पकड़ने वाले मटेरियल लगाने और AI तकनीक के जरिए सुरक्षा बढ़ाने पर भी काम चल रहा है।