Delhi के पंचशील पार्क में शाहरुख खान ने खरीदा अपना पुराना घर, 37 करोड़ रुपये में हुई डील

Delhi: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने देश की राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके पंचशील पार्क में अपने पुराने पारिवारिक घर का पूरा मालिकाना हक हासिल कर लिया है। यह सौदा करीब 37 करोड़ रुपये में हुआ है। शाहरुख खान और गौरी खान के

Delhi: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने देश की राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके पंचशील पार्क में अपने पुराने पारिवारिक घर का पूरा मालिकाना हक हासिल कर लिया है। यह सौदा करीब 37 करोड़ रुपये में हुआ है। शाहरुख खान और गौरी खान के लिए यह घर सिर्फ एक प्रॉपर्टी नहीं बल्कि उनकी पुरानी यादों से जुड़ा एक खास ठिकाना है।

मनीकंट्रोल और बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान ने इस आवासीय इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल खरीदी है। इस घर का बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पहले से ही उनके परिवार के पास था, जिससे अब खान परिवार इस पूरी संपत्ति का एकमात्र मालिक बन गया है। बताया गया है कि साल 2024 में उनके बेटे आर्यन खान ने ये दोनों मंजिलें खरीदी थीं और अब परिवार ने पूरे स्वामित्व को एक साथ कर लिया है।

यह घर शाहरुख और गौरी खान के लिए बहुत भावनात्मक महत्व रखता है क्योंकि 1991 में शादी के बाद यह उनका पहला घर था। मुंबई जाकर फिल्मी दुनिया में नाम कमाने से पहले वे यहीं रहे थे। गौरी खान ने इस घर को परिवार की यादों को सहेजने के लिए खास तौर पर डिजाइन किया था।

संपत्ति की बारीकियों की बात करें तो यह इमारत 1,200 वर्ग गज के बड़े प्लॉट पर बनी है। इस जमीन की कीमत लगभग 34,260 रुपये प्रति वर्ग फुट आंकी गई है। दिल्ली के रियल एस्टेट मार्केट में इस डील को हाल के वर्षों के सबसे बड़े सेलिब्रिटी सौदों में से एक माना जा रहा है।