Delhi के पंचशील पार्क में शाहरुख खान ने खरीदी पूरी बिल्डिंग, शादी के बाद इसी घर में रहे थे गौरी-शाहरुख
Delhi: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके पंचशील पार्क में अपनी पुरानी पारिवारिक संपत्ति की दूसरी और तीसरी मंजिल खरीद ली है। इस सौदे के बाद अब पूरी बिल्डिंग का मालिकाना हक खान परिवार के पास आ गया
Delhi: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके पंचशील पार्क में अपनी पुरानी पारिवारिक संपत्ति की दूसरी और तीसरी मंजिल खरीद ली है। इस सौदे के बाद अब पूरी बिल्डिंग का मालिकाना हक खान परिवार के पास आ गया है। यह घर शाहरुख और गौरी खान के लिए बहुत खास है क्योंकि 1991 में शादी के बाद मुंबई जाने से पहले वे इसी घर में साथ रहे थे।
खबरों के मुताबिक, इस पूरी प्रॉपर्टी का लेन-देन लगभग 37 करोड़ रुपये में हुआ है। यह संपत्ति करीब 1,200 वर्ग गज (10,800 वर्ग फुट) के प्लॉट पर बनी हुई है। इस बिल्डिंग की बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पहले से ही खान परिवार के नाम थे, लेकिन अब ऊपरी मंजिलों की खरीद के बाद वे पूरी बिल्डिंग के मालिक बन गए हैं।
बताया जा रहा है कि शाहरुख के बेटे आर्यन खान ने 2024 में इस संपत्ति की दूसरी और तीसरी मंजिल खरीदी थी, जिसके बाद शाहरुख ने इसका स्वामित्व अपने नाम कर लिया। गौरी खान का भी इस घर से गहरा लगाव है और वे इसके इंटीरियर डिजाइन से भी जुड़ी रही हैं।
प्रॉपर्टी एक्सपर्ट्स का कहना है कि दिल्ली के लक्जरी हाउसिंग मार्केट में किसी सेलिब्रिटी द्वारा इस तरह का बड़ा सौदा करना काफी असामान्य बात है। यह कदम दिखाता है कि खान परिवार का दिल्ली से भावनात्मक जुड़ाव आज भी बहुत मजबूत है।