Saudi Arabia, Turkey और Pakistan के बीच रक्षा समझौता, जश्न में तिरंगों के रंगों से जगमगाए सऊदी शहर

World : सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान ने मिलकर एक बड़ा रक्षा समझौता किया है। इस मौके पर शुक्रवार रात 7 अगस्त और शनिवार 8 अगस्त 2026 को सऊदी अरब की मशहूर इमारतों को इन तीनों देशों के झंडों के रंगों से रोशन किया गया। यह पू

World : सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान ने मिलकर एक बड़ा रक्षा समझौता किया है। इस मौके पर शुक्रवार रात 7 अगस्त और शनिवार 8 अगस्त 2026 को सऊदी अरब की मशहूर इमारतों को इन तीनों देशों के झंडों के रंगों से रोशन किया गया। यह पूरा नजारा तीनों देशों के बीच बढ़ती दोस्ती और सुरक्षा के साझा संकल्प को दिखाने के लिए किया गया था।

इस समझौते को मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट (Makkah Joint Defense Agreement) का नाम दिया गया है। इस संधि पर सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप ताय्यप एर्दोगन और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हस्ताक्षर किए। यह एक सामूहिक रक्षा समझौता है, जिसका मतलब है कि अगर इन तीनों में से किसी भी एक देश पर हमला होगा, तो उसे तीनों देशों पर हमला माना जाएगा।

सऊदी अरब के पब्लिक डिप्लोमेसी के डिप्टी मिनिस्टर रायेद क्रीमली ने साफ किया कि इस समझौते का मकसद किसी खास देश के खिलाफ गुट बनाना या हथियारों की होड़ शुरू करना नहीं है। उन्होंने कहा कि यह समझौता सिर्फ बचाव के लिए है और इसका उद्देश्य टिकाऊ सुरक्षा क्षमताएं विकसित करना है। वहीं तुर्की ने भी कहा कि यह कदम उनके NATO दायित्वों के साथ मेल खाता है और क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ाता है।