Saudi Arabia में अवैध प्रवासियों पर बड़ा एक्शन, एक हफ्ते में 14 हजार से ज्यादा गिरफ्तार और 12 हजार से ज्यादा डिपोर्ट

World : सऊदी अरब में रेजिडेंसी, लेबर और बॉर्डर सिक्योरिटी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सरकार ने सख्त अभियान चलाया है। इस मुहिम के तहत सिर्फ एक हफ्ते के अंदर हजारों लोगों को गिरफ्तार किया गया और कई प्रवासियों को

World : सऊदी अरब में रेजिडेंसी, लेबर और बॉर्डर सिक्योरिटी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सरकार ने सख्त अभियान चलाया है। इस मुहिम के तहत सिर्फ एक हफ्ते के अंदर हजारों लोगों को गिरफ्तार किया गया और कई प्रवासियों को उनके देश वापस भेज दिया गया। यह कार्रवाई 23 जुलाई से 29 जुलाई 2026 के बीच की गई है।

सऊदी अरब के आंतरिक मंत्रालय (Ministry of Interior) ने बताया कि इस अभियान में कुल 14,154 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से 7,103 लोगों ने रेजिडेंसी कानून तोड़ा था, 3,654 बॉर्डर सिक्योरिटी नियमों का उल्लंघन करने वाले थे और 3,397 लोग लेबर कानून के खिलाफ पाए गए। इसके अलावा, अवैध तरीके से देश में घुसने की कोशिश कर रहे 1,418 लोगों को भी पकड़ा गया, जिनमें सबसे ज्यादा यमन और इथियोपिया के नागरिक थे।

विवरण संख्या/जानकारी
कुल गिरफ्तार लोग 14,154
कुल डिपोर्ट (देश निकाला) किए गए 12,613
कानूनी प्रक्रिया से गुजर रहे लोग 30,679 (28,187 पुरुष, 2,492 महिलाएं)
डिप्लोमैटिक मिशन भेजे गए लोग 17,903
ट्रैवल रिजर्वेशन का इंतजार कर रहे लोग 5,424
अवैध तरीके से बाहर जाने की कोशिश में पकड़े गए 23

सरकार ने उन लोगों के लिए भी कड़ी चेतावनी जारी की है जो इन नियमों को तोड़ने वालों की मदद करते हैं। अगर कोई व्यक्ति अवैध प्रवासियों को पनाह देता है, उन्हें ट्रांसपोर्ट करता है या नौकरी पर रखता है, तो उसे 15 साल तक की जेल हो सकती है। साथ ही 10 लाख सऊदी रियाल (लगभग 2.66 लाख डॉलर) का जुर्माना भरना पड़ सकता है और इस्तेमाल की गई गाड़ी या मकान को जब्त किया जा सकता है।

मंत्रालय ने साफ किया है कि इस तरह की मदद करना एक बड़ा अपराध है और ऐसे लोगों के नाम सार्वजनिक किए जाएंगे। आम जनता से अपील की गई है कि वे किसी भी उल्लंघन की जानकारी मक्का, मदीना, रियाद और पूर्वी प्रांत में 911 पर और बाकी जगहों पर 999 या 996 पर कॉल करके दें।