Samastipur में बूढ़ी गंडक नदी पर बनेगा नया समानांतर पुल, 200 करोड़ की लागत से होगा निर्माण
Bihar/Samastipur : रोसड़ा और सिंघियाघाट के बीच बूढ़ी गंडक नदी पर अब एक नया हाई-लेवल आरसीसी समानांतर पुल बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट की तैयारी शुरू हो गई है और इसे पथ निर्माण विभाग की 2026-27 की कार्ययोजना में जगह मिली है।
Bihar/Samastipur : रोसड़ा और सिंघियाघाट के बीच बूढ़ी गंडक नदी पर अब एक नया हाई-लेवल आरसीसी समानांतर पुल बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट की तैयारी शुरू हो गई है और इसे पथ निर्माण विभाग की 2026-27 की कार्ययोजना में जगह मिली है। इस पुल के बनने से इलाके में यातायात आसान होगा और विकास को नई रफ्तार मिलेगी।
इस पूरी परियोजना पर करीब 200 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। खास बात यह है कि पुल के साथ-साथ एक रिंग रोड का निर्माण भी किया जाएगा। यह नया पुल करीब 900 मीटर लंबा होगा और इसे पुराने पुल से लगभग एक किलोमीटर नीचे की ओर (डाउनस्ट्रीम) बनाया जाएगा, ताकि लोगों को आने-जाने के लिए एक वैकल्पिक रास्ता मिल सके।
यह पुल विश्वकर्मा चौक (SH-55) से शुरू होकर बूढ़ी गंडक नदी के पूर्वी तटबंध तक जाएगा। पुल के साथ एप्रोच पथ का काम भी किया जाएगा ताकि गाड़ियां आसानी से पुल तक पहुंच सकें। पथ निर्माण विभाग इस पूरे प्रोजेक्ट की मुख्य संस्था के रूप में काम कर रहा है। जून 2026 तक इस नए पुल के निर्माण की तैयारी पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।