Mumbai में Salman Khan ने SRA ऑफिस का किया दौरा, लाभार्थियों को बांटे घर के चाबियां

Maharashtra: बॉलीवुड अभिनेता Salman Khan शुक्रवार रात मुंबई में Slum Rehabilitation Authority (SRA) के ऑफिस पहुंचे। इस दौरान उन्होंने SRA के नए डेटा कलेक्शन और वेरिफिकेशन सपोर्ट सेंटर (IT सर्वर रूम) का उद्घाटन किया। इस न

Maharashtra: बॉलीवुड अभिनेता Salman Khan शुक्रवार रात मुंबई में Slum Rehabilitation Authority (SRA) के ऑफिस पहुंचे। इस दौरान उन्होंने SRA के नए डेटा कलेक्शन और वेरिफिकेशन सपोर्ट सेंटर (IT सर्वर रूम) का उद्घाटन किया। इस नए सेंटर से ऑफिस के कामकाज में तेजी आएगी और ई-गवर्नेंस के जरिए पारदर्शिता बढ़ेगी।

कार्यक्रम में SRA के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. महेंद्र कल्यणकर भी मौजूद रहे। Salman Khan ने इस मौके पर 50 से ज्यादा लाभार्थियों को उनके पक्के मकानों की चाबियां सौंपीं। साथ ही उन्होंने SRA की कॉफी टेबल बुक का अनावरण किया, जिसमें अथॉरिटी द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी गई है। यह कदम झुग्गी पुनर्वास के लिए महाराष्ट्र सरकार की आधुनिक और पारदर्शी सोच को आगे बढ़ाता है।

उद्घाटन के बाद जब पत्रकारों ने उनकी आने वाली फिल्म ‘Maatrubhumi’ के बारे में सवाल पूछे, तो सलमान ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि मुझसे कुछ भी पूछ लीजिए, लेकिन वह एक सवाल मत पूछिए। बता दें कि यह फिल्म पहले ‘Battle of Galwan’ के नाम से जानी जाती थी, जो 2020 के गलवान घाटी विवाद पर आधारित है।

खबरें हैं कि रक्षा मंत्रालय की चिंताओं और सेंसर बोर्ड (CBFC) की वजह से फिल्म की रिलीज में देरी हो रही है और यह 2027 तक टल सकती है। हालांकि, सलमान के प्रोडक्शन हाउस SKF ने इन दावों को गलत बताया है। उन्होंने मीडिया से अपील की है कि बिना पुष्टि के जानकारी न फैलाएं और कहा है कि आधिकारिक अपडेट केवल उनके चैनल के जरिए ही दिए जाएंगे।