Mumbai में Salman Khan ने किया SRA डिजिटल सेंटर का उद्घाटन, 50 से ज्यादा परिवारों को सौंपी घर की चाबियां
Maharashtra: बॉलीवुड एक्टर Salman Khan ने मुंबई में Slum Rehabilitation Authority (SRA) के डिजिटल सेंटर का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने 50 से ज्यादा लाभार्थियों को उनके नए पक्के घरों की चाबियां भी बांटीं। यह पूरा का
Maharashtra: बॉलीवुड एक्टर Salman Khan ने मुंबई में Slum Rehabilitation Authority (SRA) के डिजिटल सेंटर का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने 50 से ज्यादा लाभार्थियों को उनके नए पक्के घरों की चाबियां भी बांटीं। यह पूरा कार्यक्रम शुक्रवार रात SRA ऑफिस में आयोजित किया गया था।
इस नए सेंटर को ‘डेटा कलेक्शन एंड वेरिफिकेशन सपोर्ट सेंटर’ (IT Server Room) के रूप में बनाया गया है। इसका मुख्य मकसद SRA के प्रशासनिक कामों को ज्यादा आसान, सुरक्षित और पारदर्शी बनाना है ताकि ई-गवर्नेंस के जरिए आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। कार्यक्रम के दौरान SRA के CEO डॉ. महेंद्र कल्यणकर भी मौजूद थे।
SRA अधिकारियों ने Salman Khan को चल रहे प्रोजेक्ट्स और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान एक ‘कॉफी टेबल बुक’ भी जारी की गई, जिसमें SRA के कामकाज और सफल रिहैबिलिटेशन कहानियों को दिखाया गया है। महाराष्ट्र सरकार का लक्ष्य आधुनिक और पारदर्शी तरीके से झुग्गी पुनर्वास मिशन को और मजबूत करना है।
जानकारी के मुताबिक, SRA मुंबई में झुग्गी पुनर्वास योजनाओं को लागू करने वाली एक स्वायत्त संस्था है। डॉ. महेंद्र कल्यणकर के नेतृत्व में अब SRA की 22 सेवाएं ‘आपले सरकार’ पोर्टल के जरिए ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे लोगों को अब दफ्तरों के चक्कर कम लगाने पड़ेंगे।