Bihar से Delhi जाने वालों को राहत, सहरसा और पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेनों का जुलाई-अगस्त तक बढ़ा फेरा

Bihar: सहरसा और पूर्णिया कोर्ट से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की भारी भीड़ और मांग को देखते हुए समर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन समय को आगे बढ़ा दिया है। अब ये ट्रेनें जुलाई

Bihar: सहरसा और पूर्णिया कोर्ट से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की भारी भीड़ और मांग को देखते हुए समर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन समय को आगे बढ़ा दिया है। अब ये ट्रेनें जुलाई और अगस्त 2026 तक चलेंगी, जिससे दिल्ली की यात्रा करने वालों को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि छुट्टियों के दौरान यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई थी, जिसे देखते हुए कुल 10 समर स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए हैं। इसमें सहरसा-आनंद विहार और पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार रूट की ट्रेनें शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक इन ट्रेनों के समय और ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है, केवल इनके चलने की अवधि बढ़ाई गई है।

ट्रेन नंबर कहाँ से कहाँ तक कब तक चलेगी दिन
05579 पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार टर्मिनल 12 जुलाई 2026 शुक्रवार और रविवार
05580 आनंद विहार टर्मिनल से पूर्णिया कोर्ट 14 जुलाई 2026 रविवार और मंगलवार

ईस्ट सेंट्रल रेलवे और समastipur रेल मंडल के अधिकारियों ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा से पहले समय सारिणी की जांच कर लें और समय पर टिकट बुक करें। इस फैसले से भीड़ कम होगी और यात्रियों को सफर में सुविधा मिलेगी।