Haryana के Sisai में रूसी एक्सपर्ट्स का दौरा, AVPL Drone City में ड्रोन तकनीक पर होगी बड़ी साझेदारी

Haryana: हरियाणा के सिसई में स्थित AVPL Drone City में रूस से आए बड़े तकनीकी विशेषज्ञों के एक दल ने दौरा किया। यह दौरा भारत और रूस के बीच ड्रोन तकनीक, मैन्युफैक्चरिंग और रिसर्च के क्षेत्र में आपसी सहयोग को बढ़ाने के लिए

Haryana: हरियाणा के सिसई में स्थित AVPL Drone City में रूस से आए बड़े तकनीकी विशेषज्ञों के एक दल ने दौरा किया। यह दौरा भारत और रूस के बीच ड्रोन तकनीक, मैन्युफैक्चरिंग और रिसर्च के क्षेत्र में आपसी सहयोग को बढ़ाने के लिए किया गया है। AVPL International और Drone Tech Multi-State Cooperative Society Ltd ने मिलकर इस रूसी प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की।

इस दौरे के दौरान मुख्य रूप से तकनीक के आदान-प्रदान, संयुक्त उत्पादन और निवेश के अवसरों पर चर्चा हुई। रूसी दल में स्कोलकोवो फाउंडेशन के डायरेक्टर लियोनिद वी. आर्टेमोव और UITC कंसोर्टियम के प्रेसिडेंट सर्गेई वी. विखारेव शामिल रहे। यह टीम ड्रोन सिटी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, लैब और टेस्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का जायजा लेगी।

हरियाणा सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए 58 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी है, ताकि राज्य को ग्लोबल ड्रोन हब बनाया जा सके। AVPL Drone City का कैंपस 11.5 एकड़ में फैला है और यह करीब 80 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है। इसका पहला फेज 16 मई 2026 को शुरू किया गया था।

AVPL International के फाउंडर डॉ. दीप सिहाग सिसई ने अन्य ड्रोन कंपनियों को भी साथ आने का न्योता दिया है। उन्होंने NSDC के साथ मिलकर ‘1 पंचायत – 1 ड्रोन उद्यमी’ मिशन के जरिए 2 लाख ड्रोन उद्यमी तैयार करने का लक्ष्य रखा है। कंपनी का अनुमान है कि एग्रीकल्चर ड्रोन किट और ड्रोन सर्विस के जरिए करीब 1.85 लाख करोड़ रुपये के बाजार के अवसर खुलेंगे।