Rohtas की खुशबू कुमारी ने किया कमाल, बिहार पुलिस और दारोगा दोनों परीक्षाओं में मिली सफलता

Bihar/Rohtas: रोहतास जिले के काराकाट प्रखंड स्थित किरही गांव की रहने वाली खुशबू कुमारी ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने एक साथ दो बड़ी परीक्षाओं में कामयाबी पाई है, जिससे उनके गांव और परिवार मे

Bihar/Rohtas: रोहतास जिले के काराकाट प्रखंड स्थित किरही गांव की रहने वाली खुशबू कुमारी ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने एक साथ दो बड़ी परीक्षाओं में कामयाबी पाई है, जिससे उनके गांव और परिवार में खुशी का माहौल है।

खुशबू कुमारी का चयन बिहार पुलिस भर्ती और बिहार पुलिस दारोगा की मुख्य परीक्षा, दोनों में हुआ है। इस दोहरी सफलता के बाद उन्होंने अपनी कामयाबी का पूरा श्रेय अपने माता-पिता को दिया है।

वहीं अगर आधिकारिक आंकड़ों की बात करें तो BPSSC ने हाल ही में बिहार दारोगा मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी किया था। इस परीक्षा में कुल 34,302 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 10,759 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। ये सफल उम्मीदवार अब 1979 पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में शामिल होंगे।

मुख्य परीक्षा के कट-ऑफ की जानकारी के अनुसार, सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए 143 अंक और सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए 116.20 अंक निर्धारित किए गए हैं। सफल उम्मीदवारों को अब दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक जैसी शारीरिक परीक्षाओं से गुजरना होगा।