Rohit Shetty को मिली 20 करोड़ की धमकी, पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े VPN का किया पता
Maharashtra: मशहूर फिल्म डायरेक्टर Rohit Shetty को 20 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने वाला वॉइस मैसेज मिला था। मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला है कि यह धमकी भरा मैसेज पाकिस्तान से जुड़े एक वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (
Maharashtra: मशहूर फिल्म डायरेक्टर Rohit Shetty को 20 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने वाला वॉइस मैसेज मिला था। मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला है कि यह धमकी भरा मैसेज पाकिस्तान से जुड़े एक वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) के जरिए भेजा गया था।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल यह मामला किसी गंभीर साजिश के बजाय एक प्रैंक जैसा लग रहा है। जांच टीम के मुताबिक, इन प्राइवेट VPN को ट्रैक करना बहुत मुश्किल होता है। ऐसी संभावना है कि भेजने वाले ने मैसेज भारत में ही रिकॉर्ड किया हो और फिर पाकिस्तान के VPN का इस्तेमाल करके उसे भेजा हो। पुलिस ने यह भी पाया कि मैसेज में Rohit Shetty की Lamborghini, उनके घर के पते और सुरक्षा गार्डों की संख्या जैसी बातें कही गई थीं, जो सोशल मीडिया पर पहले से मौजूद हैं।
इस मामले में Lawrence Bishnoi गैंग का नाम भी सामने आ रहा है। पुलिस ने धमकी भरे ऑडियो सैंपल को फॉरेंसिक लैब भेजा है ताकि इसकी तुलना गैंग सदस्य Shubham Lonkar की आवाज से की जा सके। Lonkar फिलहाल फरार है और उस पर फरवरी 2026 में Shetty के जुहू स्थित घर के बाहर फायरिंग करने का आरोप है।
बता दें कि फरवरी 2026 में हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया था और उन पर MCOCA लगाया था। अप्रैल 2026 में पुलिस ने इस मामले में 1,624 पन्नों की चार्जशीट भी दाखिल की थी। सुरक्षा को देखते हुए अब Rohit Shetty की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है।