Delhi के Dwarka Expressway पर रोड रेज, लकड़ी के डंडे से हमला करने की कोशिश की टैक्सी ड्राइवर ने

Delhi: दिल्ली के द्वारका एक्सप्रेसवे पर सोमवार शाम को सड़क पर मामूली टक्कर के बाद भारी हंगामा हुआ। एक टैक्सी ड्राइवर ने दूसरे motorist पर लकड़ी के डंडे से हमला करने की कोशिश की, जिससे इलाके में काफी तनाव फैल गया। घटना की

Delhi: दिल्ली के द्वारका एक्सप्रेसवे पर सोमवार शाम को सड़क पर मामूली टक्कर के बाद भारी हंगामा हुआ। एक टैक्सी ड्राइवर ने दूसरे motorist पर लकड़ी के डंडे से हमला करने की कोशिश की, जिससे इलाके में काफी तनाव फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह पूरा मामला 7 जुलाई 2026 की शाम करीब 7:44 बजे का है। एक Wagon R कार चलाने वाले व्यक्ति ने PCR को कॉल कर शिकायत की कि उसकी गाड़ी की टक्कर एक सफेद Maruti Ertiga टैक्सी से हो गई थी। आरोप है कि इस मामूली टक्कर के बाद टैक्सी ड्राइवर उग्र हो गया और उसने डंडे से हमला करने का प्रयास किया।

खुद को बचाने के लिए Wagon R ड्राइवर ने टैक्सी ड्राइवर को धक्का दिया, जिससे वह पास में खड़ी एक Kia Seltos कार से जा टकराया। इस वजह से Kia Seltos को थोड़ा नुकसान पहुंचा। कार के मालिक ने Wagon R ड्राइवर को रोककर मुआवजे की मांग की, जबकि इस बीच टैक्सी ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

दिल्ली पुलिस अब इलाके के CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार टैक्सी ड्राइवर की पहचान की जा सके और घटना की पूरी सच्चाई का पता लगाया जा सके। हालांकि, शिकायत करने वाले व्यक्ति ने बाद में पुलिस को बताया कि मामला आपस में सुलझ गया है और अब वह कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहता।