Mumbai से Riyadh के लिए Riyadh Air ने शुरू की टिकट बिक्री, 4 अगस्त से उड़ानें शुरू

Maharashtra: मुंबई के यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। सऊदी अरब की नई नेशनल एयरलाइन Riyadh Air ने मुंबई और रियाद के बीच अपनी डेली फ्लाइट्स के लिए टिकट बिक्री शुरू कर दी है। यह सेवा 4 अगस्त 2026 से शुरू होगी, जिससे अब सऊद

Maharashtra: मुंबई के यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। सऊदी अरब की नई नेशनल एयरलाइन Riyadh Air ने मुंबई और रियाद के बीच अपनी डेली फ्लाइट्स के लिए टिकट बिक्री शुरू कर दी है। यह सेवा 4 अगस्त 2026 से शुरू होगी, जिससे अब सऊदी अरब जाना और वहां से वापस आना और भी आसान हो जाएगा।

कंपनी ने बताया कि यह रूट उनके नेटवर्क का एक अहम हिस्सा है और अब उनके पास कुल 9 डेस्टिनेशन हो गए हैं। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (BOM) और रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट (RUH) के बीच हर दिन फ्लाइट्स चलेंगी। इन फ्लाइट्स के लिए आधुनिक Boeing 787-9 Dreamliner विमानों का इस्तेमाल किया जाएगा।

अगर आप टिकट बुक करना चाहते हैं, तो Riyadh Air के ऐप, उनकी ऑफिशियल वेबसाइट या अपने ट्रैवल एजेंट के जरिए बुकिंग कर सकते हैं। कंपनी ने 12 जुलाई 2026 तक बुकिंग करने वालों के लिए कुछ खास लॉन्च डील्स भी निकाली हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे सऊदी अरब जाने के लिए वीजा नियमों की जांच पहले ही कर लें।

फ्लाइट नंबर कहाँ से कहाँ तक रवानगी (Departure) पहुंचना (Arrival)
RX0697 Riyadh से Mumbai 14:05 20:35
RX0698 Mumbai से Riyadh 22:05 23:50

Riyadh Air के CEO टोनी डगलस ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते एविएशन मार्केट में से एक है। इसलिए मुंबई से रियाद और फिर वहां से यूरोप जाने वाले यात्रियों को एक प्रीमियम विकल्प देना उनके लिए खुशी की बात है। यह कदम सऊदी अरब के विजन 2030 का हिस्सा है, जिसके तहत कंपनी 2030 तक दुनिया के 100 से ज्यादा शहरों को जोड़ना चाहती है।