Saudi Arabia की नई एयरलाइन Riyadh Air ने शुरू की टिकट बिक्री, इस्लामाबाद, लाहौर और मनीला के लिए उड़ानें होंगी शुरू

World : सऊदी अरब की नई नेशनल कैरियर Riyadh Air ने एशिया के देशों के लिए अपनी टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। यह एयरलाइन अब पाकिस्तान के इस्लामाबाद और लाहौर के साथ-साथ फिलीपींस की राजधानी मनीला के लिए उड़ानें संचालित करेगी। इन

World : सऊदी अरब की नई नेशनल कैरियर Riyadh Air ने एशिया के देशों के लिए अपनी टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। यह एयरलाइन अब पाकिस्तान के इस्लामाबाद और लाहौर के साथ-साथ फिलीपींस की राजधानी मनीला के लिए उड़ानें संचालित करेगी। इन सभी रूटों पर Boeing 787-9 Dreamliners विमानों का इस्तेमाल किया जाएगा।

Soudi Vision 2030 के तहत यह कदम क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने और बिजनेस, टूरिज्म और वहां रहने वाले प्रवासियों के लिए यात्रा को आसान बनाने के लिए उठाया गया है। यात्री अब Riyadh Air की वेबसाइट, ऐप या अधिकृत ट्रैवल पार्टनर्स के जरिए अपनी टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा, यात्री Sfeer लॉयल्टी प्रोग्राम के फाउंडिंग मेंबर बनकर खास रिवॉर्ड्स का लाभ भी उठा सकते हैं।

शहर शुरुआत की तारीख फ्लाइट की फ्रीक्वेंसी अनुमानित किराया (रिटर्न)
इस्लामाबाद (पाकिस्तान) 14 अगस्त 2026 रोजाना SAR 1,300 (लगभग $345)
लाहौर (पाकिस्तान) 18 अगस्त 2026 हफ्ते में 3 दिन (मंगल, गुरु, शनि) SAR 1,400 (लगभग $370)
मनीला (फिलीपींस) 9 सितंबर 2026 रोजाना SAR 2,600 (लगभग $695)

इस्लामाबाद और लाहौर की सेवाओं से यात्रियों को रियाद के लिए सीधा रास्ता मिलेगा, जिससे वे सऊदी अरब के अन्य शहरों और यूरोप के लिए आगे की कनेक्टिविटी पा सकेंगे। मनीला की डेली सर्विस से सऊदी अरब में रहने वाले फिलीपींस समुदाय और बिजनेस यात्रियों को बड़ी सुविधा होगी।

इसके अलावा, Riyadh Air ने 4 अगस्त 2026 को रियाद और मुंबई (भारत) के बीच रोजाना नॉनस्टॉप उड़ानें शुरू की हैं। वहीं, बांग्लादेश की राजधानी ढाका के लिए भी 7 अगस्त 2026 से रोजाना Boeing 787-9 विमानों की सेवा शुरू होने वाली है।