Mumbai में पुलिस वैन के आगे खड़ी हुईं Rhiya Ahir, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Maharashtra: मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क में हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रे हुडी पहने इस महिला ने पुलिस वैन के सामने हाथ फैलाकर खड़े होकर उसे रोकने की कोशिश की। इस घट
Maharashtra: मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क में हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रे हुडी पहने इस महिला ने पुलिस वैन के सामने हाथ फैलाकर खड़े होकर उसे रोकने की कोशिश की। इस घटना के बाद से लोग जानना चाहते हैं कि यह महिला कौन है और उसने ऐसा क्यों किया।
वायरल वीडियो में दिख रही यह महिला Rhiya Ahir हैं, जो मुंबई की रहने वाली एक 27 साल की मॉडल, एक्टर और एंटरप्रेन्योर हैं। Rhiya एक लग्जरी क्लोदिंग ब्रांड ‘Rhiyasat’ चलाती हैं और म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं। 22 जुलाई 2026 को Cockroach Janta Party (CJP) द्वारा आयोजित प्रदर्शन के दौरान उन्होंने करीब 40 मिनट तक पुलिस वैन को रोका। यह प्रदर्शन NEET UG 2026 पेपर लीक मामले और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर किया गया था।
Rhiya Ahir ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब पुलिस जिम्मेदारी से काम नहीं करती, तो नागरिकों को जिम्मेदारी लेनी पड़ती है। उन्होंने दिल्ली पुलिस द्वारा छात्रों के साथ किए गए व्यवहार की भी आलोचना की। Rhiya ने बताया कि वह पहली बार किसी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई थीं और शिक्षा व्यवस्था में हो रही नाइंसाफी ने उन्हें ऐसा करने के लिए प्रेरित किया।
दूसरी तरफ, मुंबई पुलिस ने इस पूरे विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में 18 से 22 जुलाई के बीच 13 FIR दर्ज की हैं। पुलिस ने करीब 400 लोगों पर गैरकानूनी सभा करने और पाबंदियों का उल्लंघन करने के आरोप लगाए हैं। हालांकि, पुलिस ने Rhiya Ahir वाली घटना पर कोई अलग से विस्तृत बयान नहीं दिया है। Rhiya का आरोप है कि वैन के ड्राइवर ने उन्हें डराने के लिए बार-बार इंजन रेस किया था।
Rhiya Ahir एक डिफेंस परिवार से आती हैं और उनके पिता भारतीय सेना में रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद वह रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गईं, लेकिन इस वजह से उन्हें नींद न आने जैसी समस्या का सामना करना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि मुंबई पुलिस का तरीका दिल्ली पुलिस जैसा नहीं है।