Finance: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की महत्वपूर्ण बैठक 6 से 8 अप्रैल 2026 तक चल रही है. गवर्नर संजय मल्होत्रा 8 अप्रैल को सुबह 10 बजे फैसलों की घोषणा करेंगे. बाजार के विशेषज्ञ मान रहे हैं कि कच्
Finance: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की महत्वपूर्ण बैठक 6 से 8 अप्रैल 2026 तक चल रही है. गवर्नर संजय मल्होत्रा 8 अप्रैल को सुबह 10 बजे फैसलों की घोषणा करेंगे. बाजार के विशेषज्ञ मान रहे हैं कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और महंगाई की वजह से इस बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं होगा और यह 5.25% पर ही टिका रहेगा. हालांकि, इस माहौल के बीच शेयर बाजार में बैंकिंग सेक्टर के कई शेयर मुनाफे का मौका दे सकते हैं.
📰: Suzlon के शेयर में बंपर कमाई का मौका, Experts ने दिया Buy रेटिंग और ₹130 तक का Target Price. जानिए पूरी डिटेल्स।
ब्याज दरों में बदलाव का आपके निवेश और लोन पर क्या असर होगा?
आमतौर पर जब आरबीआई ब्याज दरें घटाता है, तो शेयर बाजार में तेजी आती है. इसका सबसे ज्यादा फायदा रियल एस्टेट, ऑटोमोबाइल और बैंकिंग सेक्टर को मिलता है. दरें कम होने से होम लोन और पर्सनल लोन की ईएमआई सस्ती हो जाती है, जिससे बाजार में मांग बढ़ती है. फिलहाल विशेषज्ञों का कहना है कि आरबीआई अभी ‘तटस्थ’ रुख अपनाए हुए है, यानी वह जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला नहीं लेगा. पिछली बार रेपो रेट में कटौती दिसंबर 2025 में की गई थी और तब इसे 5.25% कर दिया गया था.
ICICI Securities ने इन शेयरों को दी Buy रेटिंग, देखें पूरी लिस्ट
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने अपनी ताजा रिपोर्ट में बताया है कि बैंकिंग सेक्टर का प्रदर्शन इस तिमाही में अच्छा रहने वाला है. खासकर बड़े निजी बैंकों जैसे HDFC Bank और Axis Bank में तेजी की उम्मीद है. विशेषज्ञों ने कई प्रमुख बैंकों के शेयरों के लिए रेटिंग और उनके वर्तमान भाव की जानकारी साझा की है, जो निवेशकों के लिए काम की साबित हो सकती है:
| बैंक का नाम |
वर्तमान मूल्य (₹) |
एक्सपर्ट रेटिंग |
| Axis Bank |
1,198 |
BUY |
| HDFC Bank |
751 |
BUY |
| Kotak Mahindra Bank |
358 |
BUY |
| Bandhan Bank |
146 |
BUY |
| RBL Bank |
301 |
BUY |
| Federal Bank |
266 |
ADD |
| IDFC First Bank |
60 |
ADD |
| Yes Bank |
18 |
HOLD |
दिया हुआ जानकारी बस Expert की राय है, शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा हो सकता है, कृपया अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें., Disclaimer: Stock market investments can be risky, please consult your financial advisor.