Thane में Blinkit के आइसक्रीम फ्रीजर में मिला चूहा, मुंबई में कॉकरोच के बाद अब बढ़ी मुसीबत

Maharashtra/Thane: क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Blinkit के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। ठाणे में Blinkit के एक आइसक्रीम फ्रीजर के अंदर चूहा मिलने की खबर सामने आई है। यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब महाराष्ट्र के फूड सेफ्टी अध

Maharashtra/Thane: क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Blinkit के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। ठाणे में Blinkit के एक आइसक्रीम फ्रीजर के अंदर चूहा मिलने की खबर सामने आई है। यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब महाराष्ट्र के फूड सेफ्टी अधिकारी पहले से ही इन डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स के वेयरहाउस और स्टोर की जांच कर रहे हैं।

इससे पहले मुंबई के मलाड वेस्ट इलाके में भी Blinkit के एक स्टोर में भारी गंदगी मिली थी। वहां के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को हर तरफ चूहे और कॉकरोच घूमते हुए दिखे। वहां खाने-पीने का सामान बहुत ही खराब हालत में रखा था और कुछ प्रोडक्ट्स की एक्सपायरी डेट भी निकल चुकी थी। इस वजह से महाराष्ट्र FDA ने फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट 2006 की धारा 32(3) के तहत उस स्टोर का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया था।

महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने 13 अगस्त 2026 को पूरे राज्य में एक स्पेशल ड्राइव चलाई थी। इस मुहिम में Blinkit, Zepto और Instamart जैसे 86 केंद्रों की जांच की गई। इस कार्रवाई में कुल 14 लाइसेंस सस्पेंड किए गए, जिनमें से 5 अकेले Blinkit के स्टोर थे। इसके अलावा 60 जगहों पर सुधार के नोटिस जारी किए गए हैं।

FDA चीफ तुकाराम मुंडे ने साफ कहा है कि अगर ऑनलाइन और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म फूड सेफ्टी और लेबलिंग के नियमों का पालन नहीं करेंगे, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान कई वेयरहाउस में तापमान सही न होना, कीड़े-मकोड़ों का हमला और सेफ्टी रिकॉर्ड न होने जैसी बड़ी कमियां पाई गई हैं। बांद्रा वेस्ट के एक RAJIDI रिटेल सेंटर पर भी भारी मात्रा में चूहों की बीट मिली थी, जबकि घाटकोपर के एक Blink Commerce सेंटर में कॉकरोच का आतंक पाया गया।