Rampur में भारी बारिश से दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर जलभराव, मोदी स्कूल के पास आवागमन बाधित

Rampur: रामपुर में 9 और 10 जुलाई को हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मोदी स्कूल के पास भारी जलभराव हो गया है, जिससे गाड़ियों की आवाजाही में काफी दिक्कत आ रही है। स्थानीय लोगों का

Rampur: रामपुर में 9 और 10 जुलाई को हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मोदी स्कूल के पास भारी जलभराव हो गया है, जिससे गाड़ियों की आवाजाही में काफी दिक्कत आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या पिछले 10 साल से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका कोई पक्का समाधान नहीं निकला है।

भारी बारिश की वजह से केवल हाईवे ही नहीं, बल्कि शहर के कई अन्य इलाकों में भी पानी भर गया है। श्याम कॉलोनी, रजा टेक्सटाइल, विकास नगर, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, आगापुर रोड, एमजी रोड, नगर पालिका रोड, नवीन मंडी समिति रोड, शाहाबाद रोड, पुराना गंज और जेल रोड जैसे क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति गंभीर है। स्थानीय निवासियों ने इसके लिए नगर पालिका की विफलता और खराब ड्रेनेज सिस्टम को जिम्मेदार ठहराया है। लोगों का मानना है कि बुनियादी ढांचे में कमी और रखरखाव न होने की वजह से हर साल यही हाल होता है।

दूसरी तरफ, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रामपुर समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में बारिश और बिजली गिरने से हुए नुकसान पर संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 24 घंटे के भीतर नुकसान का आकलन किया जाए और प्रभावित लोगों को मुआवजा दिया जाए। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित इलाकों का दौरा करने के भी आदेश दिए हैं।

भारी बारिश के चलते गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर और मुजफ्फरनगर जैसे जिलों में प्रशासन ने कक्षा 12वीं तक के स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है। हालांकि रामपुर में स्कूलों की छुट्टी का कोई आधिकारिक आदेश नहीं आया है, लेकिन मौसम विभाग की चेतावनी के बाद लोग सतर्क हैं।