Rajasthan की सबसे चौड़ी मुकुंदरा सुरंग खुली, अब मुंबई से दिल्ली जाना होगा आसान; जाम से मिलेगी राहत

Rajasthan/Kota : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के तहत कोटा जिले में बनी मुकुंदरा सुरंग सोमवार, 27 जुलाई 2026 से मुंबई से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों के लिए खोल दी गई है। यह राजस्थान की सबसे चौड़ी सड़क सुरंग है, जिससे अब यात

Rajasthan/Kota : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के तहत कोटा जिले में बनी मुकुंदरा सुरंग सोमवार, 27 जुलाई 2026 से मुंबई से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों के लिए खोल दी गई है। यह राजस्थान की सबसे चौड़ी सड़क सुरंग है, जिससे अब यात्रियों का सफर पहले के मुकाबले काफी आसान और तेज हो जाएगा।

NHAI के परियोजना निदेशक संदीप अग्रवाल ने बताया कि मुंबई से दिल्ली की दिशा में यातायात आधिकारिक तौर पर शुरू कर दिया गया है। इस सुरंग के खुलने से दरा घाटी इलाके में लंबे समय से लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म होगी। यह आठ लेन वाली ट्विन-ट्यूब सुरंग है, जिसका निर्माण NHAI ने किया है।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने कुछ सख्त नियम बनाए हैं। डीजल, पेट्रोल, LPG, CNG या किसी भी तरह के ज्वलनशील पदार्थ और खतरनाक केमिकल ले जाने वाले वाहनों को सुरंग के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे वाहनों को दूसरे तय रास्तों से भेजा जाएगा।

फिलहाल सुरंग की एक ट्यूब शुरू हुई है, जबकि दूसरी ट्यूब का काम आखिरी स्टेज पर है। उम्मीद है कि अगले 15 दिनों के भीतर दूसरी टनल भी ट्रायल के लिए शुरू हो जाएगी। इसके पूरी तरह चालू होने के बाद हाड़ौती क्षेत्र की लॉजिस्टिक्स व्यवस्था बेहतर होगी, जिससे खेती और फैक्ट्रियों के सामान को बड़े बाजारों तक जल्दी पहुँचाया जा सकेगा। इससे न केवल यात्रा का समय बचेगा, बल्कि सड़क सुरक्षा में भी सुधार होगा।