Rajasthan के बारां से चोरी हुए जल जीवन मिशन के पाइप दिल्ली-गुरुग्राम से बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार
Rajasthan/Baran : राजस्थान के बारां जिले में जल जीवन मिशन के तहत बिछाई जाने वाली पाइपलाइनों की बड़ी चोरी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद में छापेमारी कर लाखों रुपये के पाइप बरामद किए हैं। इस मामल
Rajasthan/Baran : राजस्थान के बारां जिले में जल जीवन मिशन के तहत बिछाई जाने वाली पाइपलाइनों की बड़ी चोरी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद में छापेमारी कर लाखों रुपये के पाइप बरामद किए हैं। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और चोरी के माल को ले जाने वाला ट्रक भी जब्त कर लिया गया है।
यह पूरा मामला मई 2026 का है, जब बारां जिले की परवन-अकावद पेयजल परियोजना के खजूरनाकलां और आखेड़ी गांवों से कुल 465 पाइप चोरी हो गए थे। इन पाइपों की कुल कीमत करीब 34.03 लाख रुपये बताई गई है। चोरी हुए इन पाइपों की पहचान उनके ऊपर लिखे ‘परवन अकावद डब्ल्यूएसपी पीकेजी पीएचईडी बारां’ के जरिए हुई। आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए पाइपों पर काला रंग पोत दिया था।
जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि अंता थाना पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद हरियाणा के गुरुग्राम से 287 पाइप बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 30 लाख रुपये है। इस कार्रवाई के दौरान फरीदाबाद निवासी उमेश कुमार और गुरुग्राम निवासी अंशुल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब बाकी बचे हुए पाइपों और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
दूसरी तरफ, केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन में होने वाली ऐसी गड़बड़ियों पर सख्त रुख अपनाया है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने लोकसभा में जानकारी दी कि इस योजना में अनियमितताओं की शिकायतों के बाद देश भर में 4,000 से ज्यादा लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सरकार ने साफ किया है कि भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। राज्यों को निर्देश दिया गया है कि वे ठेकेदारों और अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट सौंपें। केंद्र ने यह भी तय किया है कि जब तक इन गड़बड़ियों पर उचित कार्रवाई नहीं होगी, तब तक राज्यों को आगे के लिए फंड जारी नहीं किया जाएगा।