UP: राहुल गांधी के आय से अधिक संपत्ति मामले में कल लखनऊ हाई कोर्ट में सुनवाई, 10 एजेंसियों से मांगी रिपोर्ट

UP/Lucknow: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच सुनवाई करेगी। यह सुनवाई दोपहर 2:15 बजे न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान और न्यायमूर्ति राम म

UP/Lucknow: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच सुनवाई करेगी। यह सुनवाई दोपहर 2:15 बजे न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान और न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्रा की बेंच के सामने होगी। इस मामले को एमपी/एमएलए रोस्टर के तहत प्राथमिकता दी जा रही है।

यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश भाजपा सदस्य एस. विग्नेश शिशिर द्वारा दायर एक याचिका से शुरू हुआ। याचिका में आरोप लगाया गया है कि राहुल गांधी ने अपनी कमाई के ज्ञात स्रोतों से ज्यादा संपत्ति बनाई है। कोर्ट ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए 12 मई 2026 को सीबीआई (CBI), ईडी (ED) और एसएफआईओ (SFIO) समेत कुल 10 केंद्रीय एजेंसियों को शुरुआती जांच रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया था। इन एजेंसियों को रिपोर्ट दाखिल करने के लिए आठ हफ्ते का समय दिया गया था।

पिछली सुनवाई के दौरान सीबीआई और ईडी ने अदालत को बताया था कि उन्हें शिकायत मिल गई है और वे आरोपों की जांच कर रहे हैं। एसएफआईओ ने भी जवाब देने के लिए समय मांगा था। कोर्ट ने सख्त निर्देश दिए थे कि अगर शिकायत मिली है तो कानून के हिसाब से उसका सत्यापन किया जाए। साथ ही, सुरक्षा के लिहाज से याचिका के सभी जरूरी कागजात और दस्तावेजों को सीलबंद लिफाफे में सीनियर रजिस्ट्रार की कस्टडी में रखने का आदेश दिया गया था, जिसे सिर्फ अगली सुनवाई के दौरान ही खोला जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियों ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है और वे 20 जुलाई को इसे अदालत में पेश करेंगी। उम्मीद है कि यह पूरी सुनवाई इन-चेंबर यानी बंद कमरे में होगी। इस जांच में सीबीआई और ईडी के अलावा गृह मंत्रालय, राजस्व विभाग, कार्मिक विभाग और कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय जैसी एजेंसियां भी शामिल हैं।