Delhi के कुतुब मीनार को पेरू के राष्ट्रीय रंगों से किया गया रोशन, 205वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न

Delhi: राजधानी दिल्ली की मशहूर ऐतिहासिक इमारत कुतुब मीनार मंगलवार शाम को एक अलग ही रंग में नजर आई। पेरू के 205वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट को पेरू के राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से रोशन किया

Delhi: राजधानी दिल्ली की मशहूर ऐतिहासिक इमारत कुतुब मीनार मंगलवार शाम को एक अलग ही रंग में नजर आई। पेरू के 205वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट को पेरू के राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से रोशन किया गया। यह कदम भारत और दक्षिण अमेरिकी देश पेरू के बीच गहरी दोस्ती और अच्छे रिश्तों को दिखाने के लिए उठाया गया।

इस खास मौके पर पेरू दूतावास के चार्ज डी अफेयर्स एनरिक राफेल डेस्काल्जी मेंडेज मौजूद रहे। पेरू हर साल 28 जुलाई को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है, क्योंकि 1821 में इसी दिन इस देश ने स्पेनिश शासन से आजादी हासिल की थी।

भारत और पेरू के बीच डिप्लोमैटिक रिश्ते मार्च 1963 में शुरू हुए थे और सितंबर 1969 में भारत ने लीमा में अपना मिशन खोला था। दोनों देश यूनाइटेड नेशंस और वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन के सदस्य हैं। व्यापार के मामले में भी दोनों देशों के बीच काफी तरक्की हुई है। लैटिन अमेरिका और कैरिबियन क्षेत्र से भारत के लिए पेरू आयात का सबसे बड़ा स्रोत बन गया है। साल 2025-2026 के लिए दोनों देशों के बीच कुल द्विपक्षीय व्यापार 10 अरब अमेरिकी डॉलर से ज्यादा रहा है।

फिलहाल भारत और पेरू के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को लेकर बातचीत चल रही है, जिस पर 2026 में हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। इस खुशी के मौके पर अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी पेरू को उसकी आजादी की 205वीं सालगिरह पर बधाई दी।