Qatar में अब बनेंगी Electric गाड़ियां, 2028 तक शुरू होगा प्रोडक्शन, खास तौर पर गर्मी को देखते हुए होगा डिजाइन
World : कतर अब इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने की तैयारी में है और इसके लिए देश में अपना पहला घरेलू प्लांट लगाया जा रहा है। यह प्रोजेक्ट कतर की JTA International Investment Holding और ब्रिटेन की WATT Electric Vehicle Company (
World : कतर अब इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने की तैयारी में है और इसके लिए देश में अपना पहला घरेलू प्लांट लगाया जा रहा है। यह प्रोजेक्ट कतर की JTA International Investment Holding और ब्रिटेन की WATT Electric Vehicle Company (WEVC) के बीच एक पार्टनरशिप के जरिए पूरा होगा। इन गाड़ियों को खास तौर पर खाड़ी देशों की भीषण गर्मी और मौसम को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जाएगा।
इस प्लांट में गाड़ियां ‘Made in Qatar’ प्रीमियम लेबल के तहत बनाई जाएंगी और उत्पादन 2028 की शुरुआत तक शुरू होने की उम्मीद है। शुरुआती तौर पर इस फैक्ट्री में हर साल करीब 5,000 गाड़ियां बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे बाद में बढ़ाया जाएगा। कंपनी पहले एक पैसेंजर कार और एक मीडियम साइज की डिलीवरी वैन तैयार करेगी।
ब्रिटेन की कंपनी WEVC अपने खास हल्के एल्युमिनियम आर्किटेक्चर और PACES प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करेगी, जिसे Autocar Awards 2026 में इनोवेशन अवार्ड भी मिला है। कतर के ट्रांसपोर्ट मंत्रालय ने बताया है कि उनका लक्ष्य 2030 तक कुल गाड़ियों की बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी 10% तक ले जाना है। साथ ही अगले सात सालों में कुल गाड़ियों के बेड़े का 35% हिस्सा और सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट को इलेक्ट्रिक मोड पर लाने की योजना है।
इन गाड़ियों की इंजीनियरिंग ब्रिटेन में होगी और मैन्युफैक्चरिंग कतर में की जाएगी। इसमें बैटरी की परफॉर्मेंस और हीट मैनेजमेंट पर खास जोर दिया जाएगा ताकि रेगिस्तानी इलाकों की गर्मी में गाड़ियां सही से काम कर सकें। शुरुआत में ये गाड़ियां कतर के बाजार के लिए होंगी, लेकिन बाद में इन्हें GCC देशों और अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी भेजा जाएगा।