Purnia में शिक्षिका की गोली मारकर हत्या, बैंककर्मी पति फरार; दहेज और जमीन विवाद का मामला

Purnia: बिहार के पूर्णिया जिले के के. हाट थाना क्षेत्र के रेणु नगर में एक शिक्षिका शालिनी कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद से आरोपी पति राजकुमार यादव फरार है, जो एक कॉपरेटिव बैंक में कर्मचारी है। पुलिस

Purnia: बिहार के पूर्णिया जिले के के. हाट थाना क्षेत्र के रेणु नगर में एक शिक्षिका शालिनी कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद से आरोपी पति राजकुमार यादव फरार है, जो एक कॉपरेटिव बैंक में कर्मचारी है। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

यह दर्दनाक घटना रविवार, 9 अगस्त 2026 की रात करीब 8:15 से 8:30 बजे के बीच हुई। शालिनी कुमारी श्रीनगर प्रखंड के एक 10+2 स्कूल में शिक्षिका थीं और मूल रूप से अररिया जिले के बिशनपुर गांव की रहने वाली थीं। वारदात के समय घर में उनके दो बेटे (4 और 9 साल) मौजूद थे। बड़े बेटे ने ही घटना के बाद अपने मामा को इसकी जानकारी दी।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि पति राजकुमार यादव, सास, ससुर और दो देवर लगातार शालिनी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। जांच में जमीन विवाद की बात भी सामने आई है। शालिनी और राजकुमार ने मिलकर 32 लाख रुपये की दो कट्ठा जमीन खरीदी थी, जिसमें राजकुमार ने 10 लाख रुपये लगाए थे। वह अपने पैसे वापस मांग रहा था, जिसे देने में शालिनी असमर्थ थी। इसके अलावा आरोपी पति मृतका पर विवाहेतर संबंधों का शक भी करता था, जिस वजह से अक्सर झगड़ा होता था।

एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर आरोपी को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है। सदर वन एसडीपीओ अभिनव पराशर ने बताया कि एफएसएल टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही इस हत्याकांड की असली वजह साफ हो पाएगी।