Purnia में बनेगी अत्याधुनिक इंडस्ट्रियल सिटी, 687 एकड़ में लगेंगी फैक्ट्रियां, किसानों को मिलेगा 4 गुना मुआवजा

Purnia : बिहार के पूर्णिया जिले में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी योजना तैयार की गई है। यहाँ 125 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक इंडस्ट्रियल सिटी विकसित की जाएगी। इस प्रोजेक्ट के आने से इलाके में निवे

Purnia : बिहार के पूर्णिया जिले में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी योजना तैयार की गई है। यहाँ 125 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक इंडस्ट्रियल सिटी विकसित की जाएगी। इस प्रोजेक्ट के आने से इलाके में निवेश बढ़ेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

इस इंडस्ट्रियल सिटी का निर्माण कुल 687 एकड़ जमीन पर किया जाएगा, जहाँ अलग-अलग तरह की फैक्ट्रियां लगाई जाएंगी। सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी तय कर ली है। जिन किसानों की जमीन इस औद्योगिक शहर के लिए ली जाएगी, उन्हें बाजार दर से 4 गुना अधिक मुआवजा दिया जाएगा।

इस पूरी योजना का मकसद पूर्णिया को एक औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित करना है ताकि युवाओं को काम के लिए बाहर न जाना पड़े। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, यह प्रोजेक्ट क्षेत्र के आर्थिक ढांचे को बदलने में मददगार साबित होगा।