एक छोटे बच्चे की जिद ने रोकी फ्लाइट, सीटबेल्ट नहीं पहनी तो कैंसिल हो गई Porter Airlines की उड़ान

World: कनाडा की Porter Airlines की एक फ्लाइट में उस वक्त हंगामा हो गया जब एक छोटे बच्चे ने सीटबेल्ट बांधने से इनकार कर दिया। इस जिद की वजह से फ्लाइट PD444 को वापस टर्मिनल पर लाना पड़ा और अंत में पूरी उड़ान ही कैंसिल करनी

World: कनाडा की Porter Airlines की एक फ्लाइट में उस वक्त हंगामा हो गया जब एक छोटे बच्चे ने सीटबेल्ट बांधने से इनकार कर दिया। इस जिद की वजह से फ्लाइट PD444 को वापस टर्मिनल पर लाना पड़ा और अंत में पूरी उड़ान ही कैंसिल करनी पड़ी। इस घटना के कारण कई यात्री रात भर एयरपोर्ट पर फंसे रहे।

यह मामला गुरुवार, 6 अगस्त का है। फ्लाइट विक्टोरिया इंटरनेशनल एयरपोर्ट (YYJ) से टोरंटो के लिए उड़ान भरने वाली थी। एयरलाइन के मुताबिक, एक छोटा बच्चा अपनी सीट पर खड़ा था और बार-बार समझाने के बाद भी उसने सीटबेल्ट नहीं बांधी। बच्चे के माता-पिता और क्रू मेंबर्स ने उसे मनाने की बहुत कोशिश की, लेकिन बच्चा नहीं माना।

Porter Airlines के प्रवक्ता ब्रैड सिसरो ने बताया कि ऐसी असुरक्षित स्थिति में विमान को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी जा सकती थी। सुरक्षा नियमों के चलते क्रू ने विमान को वापस टर्मिनल पर ले जाकर बच्चे और उसके माता-पिता को नीचे उतार दिया। इस देरी की वजह से फ्लाइट विक्टोरिया एयरपोर्ट के रनवे कर्फ्यू समय (रात 12:30 बजे) के बाद तक खिंच गई, जिससे उड़ान रद्द करनी पड़ी।

कनाडाई विमानन नियमों (CARs) के अनुसार, पायलट या फ्लाइट अटेंडेंट के निर्देश पर सभी यात्रियों के लिए सीटबेल्ट बांधना अनिवार्य है। एयरलाइन ने इस घटना से अन्य यात्रियों को हुई परेशानी के लिए माफी मांगी है। फंसे हुए यात्रियों को अगले दिन यानी शुक्रवार रात की फ्लाइट से टोरंटो भेजा गया, जहां वे शनिवार सुबह पहुंचे।