Patna के PMCH में लगेंगी अत्याधुनिक MRI और CT स्कैन मशीनें, अब बिहार में ही होगा रिसर्च आधारित इलाज
Bihar: पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (PMCH) के मरीजों के लिए अच्छी खबर है। अस्पताल की नई रेडियोलॉजी बिल्डिंग में जल्द ही राज्य की पहली रिसर्च आधारित MRI मशीन और दो आधुनिक CT स्कैन मशीनें लगेंगी। जुलाई 2026 के अंत तक इन मशीन
Bihar: पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (PMCH) के मरीजों के लिए अच्छी खबर है। अस्पताल की नई रेडियोलॉजी बिल्डिंग में जल्द ही राज्य की पहली रिसर्च आधारित MRI मशीन और दो आधुनिक CT स्कैन मशीनें लगेंगी। जुलाई 2026 के अंत तक इन मशीनों का इंस्टॉलेशन पूरा हो जाएगा, जिसके बाद मरीजों की जांच शुरू होगी।
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री Nishant Kumar ने बताया कि इन नई मशीनों का मकसद लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली और सस्ती जांच सुविधाएं देना है। इससे मरीजों को इलाज के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा। सरकार की कोशिश है कि सभी आधुनिक मेडिकल सुविधाएं बिहार के अंदर ही उपलब्ध हों।
PMCH के अधीक्षक Dr. Rajiva Kumar Singh ने कहा कि जांच की दरों को तय करने के लिए रोगी कल्याण समिति की बैठक की जाएगी। इसमें इस बात का खास ध्यान रखा जाएगा कि आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए खर्च कम से कम हो। इन मशीनों की क्षमता काफी ज्यादा होगी, जिससे हर 24 घंटे में 100 से अधिक मरीजों की जांच हो सकेगी। इससे मरीजों का वेटिंग टाइम कम होगा और रिपोर्ट भी जल्दी मिलेगी।
इन मशीनों का इस्तेमाल न केवल मरीजों के इलाज के लिए होगा, बल्कि जटिल बीमारियों पर रिसर्च करने में भी मदद मिलेगी। मशीनों के सुचारू संचालन के लिए BMSICL के माध्यम से आउटसोर्सिंग कर प्रशिक्षित तकनीशियनों की नियुक्ति की जाएगी। बता दें कि जून महीने में PMCH के पैथोलॉजी विभाग में 2.34 लाख से ज्यादा टेस्ट हुए थे, जिससे पता चलता है कि यहां जांच सुविधाओं की कितनी ज्यादा मांग है।