Delhi-Amritsar-Katra Expressway आज होगा शुरू, अब आधे समय में पूरा होगा सफर
Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे को देश को समर्पित करेंगे। इस नए एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली से कटरा और अमृतसर जाने वाले लोगों के समय में भारी बचत होगी। यह प्रोजेक्ट यात्रियों के
Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे को देश को समर्पित करेंगे। इस नए एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली से कटरा और अमृतसर जाने वाले लोगों के समय में भारी बचत होगी। यह प्रोजेक्ट यात्रियों के लिए सफर को काफी आसान और तेज बना देगा।
इस एक्सप्रेसवे के चालू होने से दिल्ली से कटरा की दूरी तय करने में अब करीब 14 घंटे के बजाय सिर्फ छह घंटे का समय लगेगा। इसी तरह, दिल्ली से अमृतसर का सफर जो पहले आठ घंटे में पूरा होता था, अब वह मात्र चार घंटे में सिमट जाएगा। इससे न केवल समय बचेगा बल्कि यात्रा की थकान भी कम होगी।