Lucknow में PM मोदी की ‘मन की बात’ का आयोजन, सभी 2515 बूथों पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता
Lucknow: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड को सुनने के लिए रविवार को लखनऊ में बड़ा आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी ने शहर के सभी 2515 बूथों पर सामूहिक श्रवण क
Lucknow: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड को सुनने के लिए रविवार को लखनऊ में बड़ा आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी ने शहर के सभी 2515 बूथों पर सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें पार्टी के बड़े नेताओं के साथ-साथ आम नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
इस कार्यक्रम के दौरान उत्तर विधानसभा के बूथ संख्या-200 पर प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री संजय राय और लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी मौजूद रहे। उनके साथ डिप्टी सीएम और अन्य वरिष्ठ नेता भी अलग-अलग बूथों पर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने पहुंचे।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कारगिल विजय दिवस का जिक्र करते हुए शहीदों और वीर सैनिकों को नमन किया। उन्होंने युवाओं को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया और खेल व तकनीक के क्षेत्र में उनके काम की तारीफ की। साथ ही, पीएम ने लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को पूरे सम्मान के साथ आगे बढ़ाने की अपील की।
पर्यावरण और जल संरक्षण पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने ग्राउंड वाटर रिचार्ज और पुराने जल स्रोतों को फिर से जीवित करने की बात कही। उन्होंने उत्तर प्रदेश के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की विशेष सराहना की, जिसके तहत 12 जुलाई को एक ही दिन में 35 करोड़ से ज्यादा पौधे लगाए गए थे।
रक्षा क्षेत्र की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए पीएम ने बताया कि भारत का रक्षा निर्यात और मित्र देशों के साथ सहयोग लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने भारतीय नौसेना में शामिल हुए INS महेंद्रगिरि और DRDO द्वारा किए गए पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट व कुशा मिसाइल के सफल परीक्षण की जानकारी साझा की। यह पूरा कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के नेटवर्क पर प्रसारित किया गया।