PM मोदी आज करेंगे 75 अमृत भारत स्टेशनों का उद्घाटन, पंजाब के जालंधर से होगी शुरुआत; देखें पूरी लिस्ट
Punjab: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 17 जुलाई 2026 को देश के 20 राज्यों में 75 अमृत भारत स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 1,570 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। मुख्य कार्यक्रम पंजाब के जालंधर कैंट स्टेश
Punjab: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 17 जुलाई 2026 को देश के 20 राज्यों में 75 अमृत भारत स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 1,570 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। मुख्य कार्यक्रम पंजाब के जालंधर कैंट स्टेशन से दोपहर 3:40 बजे वर्चुअल तरीके से शुरू होगा। इन स्टेशनों को इस तरह तैयार किया गया है कि यहां आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति की झलक भी दिखेगी।
रेल मंत्रालय ने इन स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए कई बड़े बदलाव किए हैं। अब स्टेशनों पर चौड़े रास्ते, लिफ्ट, एस्केलेटर और आधुनिक वेटिंग हॉल मिलेंगे। दिव्यांगजनों के लिए रैंप और खास बुकिंग काउंटर बनाए गए हैं, जबकि महिलाओं के लिए बेबी-फीडिंग स्पेस वाले वेटिंग रूम की सुविधा दी गई है। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए प्लेटफॉर्म के बाहर अलग होल्डिंग एरिया बनाए जाएंगे। साथ ही, अब जनरल टिकट पर ट्रेन नंबर लिखना जरूरी होगा और यात्री उसी ट्रेन में सफर कर पाएंगे।
इन राज्यों के प्रमुख स्टेशनों का हुआ कायाकल्प
| राज्य | प्रमुख स्टेशन और लागत |
|---|---|
| पंजाब | जालंधर कैंट (125 करोड़), मोहाली, श्री मुक्तसर साहिब, श्री आनंदपुर साहिब |
| मध्य प्रदेश | सांची (15 करोड़), विदिशा (29 करोड़), अशोकनगर (22 करोड़), शिवपुरी (22 करोड़), बीओहारी (20 करोड़) |
| राजस्थान | गंगानगर स्टेशन और गंगापुर सिटी जंक्शन (25 करोड़) |
| केरल | तिरुर (26.55 करोड़), थलासेरी (22.32 करोड़), परप्पनंगडी (14.21 करोड़) |
| पश्चिम बंगाल | जलपाईगुड़ी रोड (34.80 करोड़) और हल्दीबाड़ी स्टेशन (26 करोड़) |
| गुजरात | गोधरा रेलवे स्टेशन (7 करोड़) |
| अन्य | दिल्ली का मोदी नगर और तेलंगाना का हाई-टेक सिटी स्टेशन |
रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 2026 के अंत तक 400 और 2027 तक 700 स्टेशनों का पुनर्विकास पूरा करने का लक्ष्य है। आज के दिन प्रधानमंत्री केवल स्टेशनों का उद्घाटन ही नहीं करेंगे, बल्कि हरियाणा के जींद और सोनीपत के बीच भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा अमृतसर-वाराणसी संत रविदास एक्सप्रेस की शुरुआत और चंडीगढ़ व जालंधर में हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया जाएगा।
प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चंडीगढ़ और जालंधर को नो-फ्लाई जोन घोषित किया गया है और 10,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं। कार्यक्रम स्थल पर बैग, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और बैनर ले जाने की अनुमति नहीं है।