PM Modi ने की Hardeep Puri के परिवार की तारीफ, गुरु गोबिंद सिंह जी के ‘जोड़े साहिब’ अब पटना साहिब में

Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री Hardeep Singh Puri के परिवार की सराहना की। उन्होंने बताया कि कैसे पुरी परिवार ने तीन सदियों से गुरु गोबिंद सिं

Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री Hardeep Singh Puri के परिवार की सराहना की। उन्होंने बताया कि कैसे पुरी परिवार ने तीन सदियों से गुरु गोबिंद सिंह जी और माता साहिब कौर जी के पवित्र ‘जोड़े साहिब’ (पवित्र जूते) को सुरक्षित रखा। पीएम मोदी ने लोगों से पटना साहिब जाकर इन पवित्र अवशेषों के दर्शन करने की अपील की है।

इन पवित्र अवशेषों में गुरु गोबिंद सिंह जी का दायां जूता और माता साहिब कौर जी का बायां जूता शामिल है। पुरी परिवार ने इन्हें अपनी निजी देखरेख में रखा था, लेकिन बाद में इन्हें पूरी सिख संगत के लिए उपलब्ध कराने का फैसला किया। साल 2024 में संस्कृति मंत्रालय और IGNCA ने कार्बन डेटिंग और वैज्ञानिक जांच के जरिए इनकी असलियत की पुष्टि की। इसके बाद सिख नेताओं की एक कमेटी ने सर्वसम्मति से तय किया कि इन अवशेषों के लिए सबसे सही जगह गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्मस्थान तखत श्री हरमंदिर जी पटना साहिब होगी।

इन अवशेषों को दिल्ली के गुरुद्वारा मोती बाग में DSGMC को सौंपा गया था। इसके बाद दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार से होते हुए 1,500 किलोमीटर लंबी ‘गुरु चरण यात्रा’ निकाली गई। यह यात्रा नौ दिनों तक चली और 1 नवंबर 2025 को यह पवित्र जोड़े साहिब पटना साहिब पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक, गुरु गोबिंद सिंह जी के जूते का आकार लगभग 11 इंच गुणा 3.5 इंच है और माता साहिब कौर जी के जूते का आकार 9 इंच गुणा 3 इंच है। ये पवित्र अवशेष 1947 के विभाजन के कठिन समय और पलायन के दौरान भी सुरक्षित रहे। अब इन्हें स्थायी रूप से पटना साहिब में रखा गया है ताकि दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालु इनके दर्शन कर सकें।