France में PM Modi और राष्ट्रपति मैक्रों की मुलाकात, बातचीत के लिए चुना ‘धुरंधर’ फिल्म का गाना

World : प्रधानमंत्री Narendra Modi और फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron के बीच फ्रांस के Nice शहर में एक अहम मुलाकात हुई। इस मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति मैक्रों ने बातचीत के अंदाज को खास बनाने के लिए बॉलीवुड फिल्म &#8

World : प्रधानमंत्री Narendra Modi और फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron के बीच फ्रांस के Nice शहर में एक अहम मुलाकात हुई। इस मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति मैक्रों ने बातचीत के अंदाज को खास बनाने के लिए बॉलीवुड फिल्म ‘Dhurandhar’ के हिट गाने ‘Aari Aari’ का जिक्र किया। दोनों नेताओं ने भारत और फ्रांस के बीच बढ़ते रिश्तों और आपसी सहयोग पर चर्चा की।

इस दौरे के दौरान दोनों नेताओं ने ‘Bharat Innovates 2026’ कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया। इसका मकसद इनोवेशन और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत और फ्रांस के बीच तालमेल बढ़ाना है। राष्ट्रपति मैक्रों ने भारत को इनोवेशन का देश बताया और AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और जलवायु परिवर्तन जैसे जरूरी मुद्दों पर साथ काम करने की बात कही।

दोनों देशों ने डिफेंस, स्पेस और न्यूक्लियर एनर्जी के क्षेत्र में अपने सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई। डिफेंस के मामले में अब दोनों देश मिलकर नए हथियार और तकनीक डिजाइन और डेवलप करेंगे। इसके अलावा अंतरिक्ष में इंसानों को भेजने और स्पेस की निगरानी से जुड़ी योजनाओं पर भी बातचीत हुई।

बता दें कि राष्ट्रपति मैक्रों का भारतीय संस्कृति और गानों के प्रति लगाव पुराना है। इससे पहले फरवरी 2026 में भारत दौरे के बाद भी उन्होंने ‘Dhurandhar’ फिल्म के टाइटल ट्रैक के साथ एक वीडियो शेयर किया था। यह मुलाकात इस साल भारत और फ्रांस के बीच ‘Special Global Strategic Partnership’ शुरू होने के बाद पहली बड़ी मुलाकात थी।