Philippines में व्लॉगर मर्डर केस का खुलासा, एक ही बंदूक से 10 अलग-अलग शूटआउट्स किए
World : फिलीपींस में मशहूर व्लॉगर Alicia Lipata की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में पकड़ी गई एक .45 कैलिबर की पिस्टल ने पुलिस को चौंका दिया है, क्योंकि इस एक हथियार का इस्तेमाल साल 2016 से अब तक कम से क
World : फिलीपींस में मशहूर व्लॉगर Alicia Lipata की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में पकड़ी गई एक .45 कैलिबर की पिस्टल ने पुलिस को चौंका दिया है, क्योंकि इस एक हथियार का इस्तेमाल साल 2016 से अब तक कम से कम 10 अलग-अलग शूटआउट्स में किया गया था।
पुलिस ने इस केस को ‘सॉल्व्ड’ घोषित कर दिया है। जांच में सामने आया कि 17 जुलाई को Caloocan City में Alicia Lipata को उनके घर के बाहर गोली मारी गई थी, जिसमें उनके पार्टनर भी घायल हुए थे। Alicia सोशल मीडिया पर राजनीतिक कमेंट्री के लिए जानी जाती थीं।
Northern Police District के डायरेक्टर Brig. Gen. Benliner Capili और PNP चीफ Gen. Jose Melencio Nartatez Jr. ने बताया कि फॉरेंसिक बैलिस्टिक्स की मदद से गोलियों और कारतूसों के निशानों का मिलान किया गया। इस हथियार का इस्तेमाल Bulacan, Nueva Ecija, Quezon City, Malabon और Caloocan जैसे इलाकों में अपराधों के लिए किया गया था। इसके अलावा एक 9mm पिस्टल भी मिली है, जिसका लिंक तीन अन्य हत्याओं से निकला है।
इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को पकड़ा गया है। Manuelito Susano को शूटर और John Alan de Guzman को बाइक चलाने वाला बताया गया है। वहीं, 24 जुलाई को Alvin Faustino ने सरेंडर किया, जिसने शूटर से संपर्क करने और पैसों के लेन-देन का काम संभाला था।
पुलिस के मुताबिक, हत्या की वजह 80 लाख फिलीपीन पेसो (P8 million) का कर्ज और पुरानी रंजिश थी। पकड़े गए आरोपी पेशेवर अपराधी थे जिन्हें सुपारी देकर बुलाया गया था। फिलहाल तीन और आरोपी फरार हैं, जिनमें एक बिचौलिया ‘C.B.’ और दो मास्टरमाइंड (एक बिजनेसमैन और उनकी पार्टनर) शामिल हैं। सभी छह आरोपियों के खिलाफ मर्डर और अवैध हथियार रखने का केस दर्ज किया गया है।