Philippines के स्कूल में गोलीबारी, 3 छात्रों की मौत और 5 घायल, बुलिंग बताई जा रही वजह

World: फिलीपींस के Tacloban सिटी में स्थित San Jose National High School में सोमवार को सुबह करीब 9 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। स्कूल परिसर के अंदर हुई इस गोलीबारी में तीन लोगों की जान चली गई और पांच अन्य लोग घायल

World: फिलीपींस के Tacloban सिटी में स्थित San Jose National High School में सोमवार को सुबह करीब 9 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। स्कूल परिसर के अंदर हुई इस गोलीबारी में तीन लोगों की जान चली गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। मरने वालों में छात्र शामिल थे, जिससे पूरे इलाके में शोक और डर का माहौल है।

पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए दो हमलावरों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी उसी स्कूल का कक्षा 9 का छात्र है। पुलिस ने छापेमारी के बाद दूसरे आरोपी को भी पकड़ लिया और वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार जब्त कर लिया है। Tacloban सिटी पुलिस चीफ Noelito Getigan के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपियों ने बुलिंग (परेशान किए जाने) के कारण यह कदम उठाया।

घटना के तुरंत बाद Tacloban सिटी पुलिस ऑफिस के स्टेशन 1 ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। छात्रों, स्टाफ और अभिभावकों की सुरक्षा को देखते हुए Police Regional Office 8 ने स्कूल और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। बता दें कि इससे पहले अक्टूबर 2025 में भी क्षेत्र में एक शिक्षक की गोलीबारी में मौत हुई थी, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने सुरक्षा नियमों को सख्त करने के निर्देश दिए थे।