China Daily ने फिलीपींस के लोगों को बंदर दिखाया, मनीला ने जताया कड़ा विरोध, राजनयिक स्तर पर बढ़ा तनाव

World : चीन के सरकारी मीडिया आउटलेट China Daily ने एक AI वीडियो और कार्टून जारी किए हैं जिसमें फिलीपींस के लोगों को बंदर के रूप में दिखाया गया है। इस हरकत के बाद फिलीपींस सरकार ने इसे नस्लवादी और अपमानजनक बताते हुए चीन क

World : चीन के सरकारी मीडिया आउटलेट China Daily ने एक AI वीडियो और कार्टून जारी किए हैं जिसमें फिलीपींस के लोगों को बंदर के रूप में दिखाया गया है। इस हरकत के बाद फिलीपींस सरकार ने इसे नस्लवादी और अपमानजनक बताते हुए चीन के खिलाफ कड़ा विरोध जताया है। यह पूरा विवाद दक्षिण चीन सागर (South China Sea) को लेकर चल रही खींचतान के बीच सामने आया है।

फिलीपींस के विदेश मंत्रालय (DFA) ने इस मामले में चीन के खिलाफ औपचारिक राजनयिक विरोध दर्ज कराया है। मंत्रालय का कहना है कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन लोगों को इस तरह नीचा दिखाना और अमानवीय चित्रण करना किसी भी जिम्मेदार देश को शोभा नहीं देता। फिलीपींस ने मांग की है कि इस आपत्तिजनक कंटेंट को तुरंत हटाया जाए और भविष्य में ऐसी हरकतें न हों।

इस विवाद पर फिलीपींस के कई बड़े नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। रक्षा मंत्री Gilberto Teodoro Jr. ने इसे घटिया प्रोपेगेंडा बताया और कहा कि यह उस सरकार की कमजोरी है जो कानून और सबूतों के आधार पर अपनी बात नहीं रख पाती और नस्लवाद का सहारा लेती है। वहीं, विदेश मामलों के अंडरसेक्रेटरी Leo Herrera-Lim ने चीनी राजदूत Jing Quan से मुलाकात कर इस पर सख्त आपत्ति जताई।

दूसरी तरफ, चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता Lin Jian ने 17 जुलाई 2026 को कहा कि यह वीडियो सरकार का आधिकारिक स्टैंड नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी दोहराया कि 2016 का आर्बिट्रल फैसला, जिसने चीन के दावों को खारिज किया था, वह पूरी तरह अवैध है। China Daily ने बाद में एक लेख लिखकर अपना बचाव किया और दावा किया कि यह सिर्फ एक राजनीतिक व्यंग्य था, न कि नस्लीय भेदभाव।