Philippines में लगातार छठे हफ्ते बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम जनता की जेब पर बढ़ा बोझ
World : फिलीपींस में पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक बार फिर बढ़ गई हैं। मंगलवार, 28 जुलाई 2026 से लागू हुए इन नए दामों के कारण आम लोगों और कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यह लगातार छठा हफ्ता है जब देश में ईंधन की कीमत
World : फिलीपींस में पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक बार फिर बढ़ गई हैं। मंगलवार, 28 जुलाई 2026 से लागू हुए इन नए दामों के कारण आम लोगों और कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यह लगातार छठा हफ्ता है जब देश में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है।
हैरानी की बात यह है कि यह बढ़ोत्तरी राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर के ‘स्टेट ऑफ द नेशन एड्रेस’ (SONA) के ठीक बाद हुई है। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने दावा किया था कि सरकार ने तेल कंपनियों को कीमतों में कटौती करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन हकीकत में मंगलवार से डीजल, पेट्रोल और मिट्टी के तेल के दाम बढ़ गए हैं।
| ईंधन का प्रकार | कीमत में बढ़ोतरी (प्रति लीटर) |
|---|---|
| डीजल | P7.30 |
| पेट्रोल | P6.80 |
| मिट्टी का तेल (Kerosene) | P4.20 |
एनर्जी डिपार्टमेंट (DOE) की सचिव शेरोन गारिन ने बताया कि ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव की वजह से ग्लोबल मार्केट में तेल की कीमतों में अनिश्चितता है। उन्होंने साफ किया कि वैश्विक कीमतों पर फिलीपींस का कोई नियंत्रण नहीं है, लेकिन विभाग तेल की निगरानी बढ़ा रहा है।
DOE डायरेक्टर रिनो अबड ने चेतावनी दी है कि अगर ग्लोबल मार्केट में इसी तरह कीमतें बढ़ती रहीं, तो रेगुलर डीजल की कीमत 100 फिलीपीन पेसो प्रति लीटर तक पहुंच सकती है। हालांकि, सरकार ने सार्वजनिक परिवहन जैसे जीपनी और UV एक्सप्रेस के लिए डीजल डिस्काउंट को P10 से बढ़ाकर P15 प्रति लीटर करने पर विचार किया है, जिस पर ट्रांसपोर्ट विभाग (DOTR) का फैसला आना बाकी है।
राष्ट्रपति मार्कोस ने अपने संबोधन में जापान, दक्षिण कोरिया, ओमान, भारत, रूस और चीन जैसे देशों से तेल आयात करने की बात कही, जिससे करीब दो महीने का स्टॉक सुरक्षित हो गया है। उन्होंने पहले की गई बड़ी कटौती और LPG व मिट्टी के तेल पर टैक्स हटाने का जिक्र भी किया, लेकिन वर्तमान बढ़ोत्तरी ने जनता की चिंता बढ़ा दी है।