Lucknow: PGI के डॉक्टरों ने बचाई 5 साल के बच्चे की जान, किडनी के जटिल कैंसर की सफल सर्जरी
Lucknow: संजय गांधी पीजीआई (SGPGIMS) के डॉक्टरों ने एक पांच वर्षीय बच्चे की जान बचाकर उसे नया जीवन दिया है। बच्चे की दाईं किडनी में कैंसर का एक जटिल ट्यूमर था, जिसे डॉक्टरों ने एक चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन के जरिए सफलतापूर्वक श
Lucknow: संजय गांधी पीजीआई (SGPGIMS) के डॉक्टरों ने एक पांच वर्षीय बच्चे की जान बचाकर उसे नया जीवन दिया है। बच्चे की दाईं किडनी में कैंसर का एक जटिल ट्यूमर था, जिसे डॉक्टरों ने एक चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन के जरिए सफलतापूर्वक शरीर से बाहर निकाल दिया। यह सर्जरी 11 अगस्त 2026 को की गई थी।
यह मामला कानपुर के एक बच्चे का था। बच्चे की किडनी में विल्म्स ट्यूमर (Wilms’ Tumor) था, जो काफी फैल चुका था। ट्यूमर किडनी से निकलकर इन्फीरियर वेना कावा (IVC) तक पहुँच गया था, जो शरीर की एक मुख्य रक्त वाहिका होती है और खून को हृदय तक पहुँचाती है। ट्यूमर इतना फैल गया था कि वह लिवर के पीछे स्थित रेट्रोहेपेटिक आईवीसी और बाईं किडनी की नस तक पहुँच गया था, जिससे यह ऑपरेशन बेहद मुश्किल हो गया था।
इस जटिल सर्जरी को पीडियाट्रिक सर्जिकल सुपरस्पेशियलिटीज विभाग के प्रमुख प्रोफेसर बसंत कुमार की देखरेख में किया गया। डॉक्टरों ने बड़ी सावधानी से ट्यूमर और रक्त वाहिका में मौजूद थ्रोम्बस को हटा दिया। सर्जरी के बाद अब बच्चे की हालत स्थिर बताई जा रही है।
इलाज को पूरी तरह सफल बनाने के लिए अब बच्चे की कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी की योजना बनाई गई है। इसका मकसद यह है कि कैंसर पूरी तरह खत्म हो जाए और भविष्य में बीमारी दोबारा न लौटे। डॉक्टरों ने आम लोगों को सलाह दी है कि बच्चों में ट्यूमर की शुरुआती पहचान के लिए समय पर बाल शल्य चिकित्सक से परामर्श और जरूरी जांच जरूर करानी चाहिए, ताकि बीमारी को अन्य अंगों में फैलने से पहले ही रोका जा सके।