Andhra Pradesh के डिप्टी सीएम Pawan Kalyan के कंधे में गंभीर चोट, सर्जरी की सलाह के बाद भी काम को दी प्राथमिकता

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम और जन सेना पार्टी के चीफ Pawan Kalyan सोमवार, 29 जून 2026 को मुंबई पहुंचे। वह पिछले कई महीनों से अपने कंधे में हो रही तकलीफ के इलाज और जांच के लिए मुंबई के Kokilaben Dhirubhai

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम और जन सेना पार्टी के चीफ Pawan Kalyan सोमवार, 29 जून 2026 को मुंबई पहुंचे। वह पिछले कई महीनों से अपने कंधे में हो रही तकलीफ के इलाज और जांच के लिए मुंबई के Kokilaben Dhirubhai Ambani Hospital गए थे। उनके साथ उनकी पत्नी Anna Lezhneva भी मौजूद रहीं।

अस्पताल में हुई जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि Pawan Kalyan के दोनों कंधों के रोटेटर कफ में काफी नुकसान हुआ है और दो मुख्य मांसपेशियों में टीयर (फटन) है। इस चोट की वजह से उन्हें पिछले काफी समय से लगातार दर्द की समस्या हो रही थी। मेडिकल टीम ने चोट की गंभीरता को देखते हुए तुरंत सर्जरी कराने की सलाह दी है।

हालांकि, Pawan Kalyan ने अभी सर्जरी न कराने का फैसला किया है। उन्होंने साफ किया कि वह पहले अपनी सरकारी जिम्मेदारियों और पहले से तय प्रशासनिक कार्यक्रमों को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि पहले से तय सरकारी प्रोग्राम और आधिकारिक जिम्मेदारियों को निभाना उनका कर्तव्य है, इसलिए वह इन कमिटमेंट्स को पूरा करने के बाद ही सर्जरी कराएंगे।