Patna के वेयरहाउस में भीषण आग, 13 घंटे की मशक्कत के बाद काबू में आई लपटें
Bihar/Patna: पटना के करमलीचक इलाके में एक वेयरहाउस में भीषण आग लग गई। इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आग इतनी तेजी से फैली कि उसे बुझाने में दमकल कर्मियों को करीब 13 घंटे का समय लगा। गनीमत रही कि इस घटना में
Bihar/Patna: पटना के करमलीचक इलाके में एक वेयरहाउस में भीषण आग लग गई। इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आग इतनी तेजी से फैली कि उसे बुझाने में दमकल कर्मियों को करीब 13 घंटे का समय लगा। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है।
घटना की जानकारी जिला अग्निशमन अधिकारी Ritesh Pandey ने दी। उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना रात करीब 12:55 बजे मिली थी, जिसके बाद तुरंत कई दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। वेयरहाउस के अंदर डालडा, रिफाइंड तेल और सरसों तेल जैसे ज्वलनशील पदार्थ रखे थे, जिसकी वजह से आग बहुत तेजी से फैली और इसे काबू करना मुश्किल हो गया। पटना सिटी फायर स्टेशन के अधिकारी Ajay Kumar Sharma ने बताया कि तेल की आग को सिर्फ पानी से नहीं बुझाया जा सकता, इसलिए पानी के साथ फोम कंपाउंड का इस्तेमाल करना पड़ा।
आग बुझाने के लिए पटना से 24 और वैशाली से 3, यानी कुल 27 दमकल इंजनों को लगाया गया। दमकल कर्मियों की कड़ी मेहनत से आग को पास की ब्रेड फैक्ट्री और बैटरी वेयरहाउस तक पहुँचने से रोक लिया गया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अधिकारियों ने यह भी पाया कि इस वेयरहाउस के पास जरूरी फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट नहीं था।
इस हादसे की वजह से स्थानीय लोगों और राहगीरों को काफी परेशानी हुई क्योंकि जलते हुए वेयरहाउस से तेल बहकर सड़क पर आ गया था, जिससे रास्ता काफी फिसलन भरा हो गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस आग में 50 लाख रुपये से लेकर कई करोड़ रुपये तक का नुकसान हुआ है।