Patna University के दीक्षांत समारोह में हंगामा, डिग्री की मांग को लेकर अड़े छात्र; बिना भाषण दिए लौटे राज्यपाल

Bihar/Patna: पटना यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह के दौरान काफी हंगामा हुआ। इस कार्यक्रम में शामिल हुए छात्र अपनी डिग्री की मांग को लेकर अड़ गए और विरोध प्रदर्शन करते हुए मंच तक पहुंच गए। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि रा

Bihar/Patna: पटना यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह के दौरान काफी हंगामा हुआ। इस कार्यक्रम में शामिल हुए छात्र अपनी डिग्री की मांग को लेकर अड़ गए और विरोध प्रदर्शन करते हुए मंच तक पहुंच गए। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि राज्यपाल को बिना अपना भाषण पूरा किए ही वहां से वापस लौटना पड़ा।

छात्रों का कहना था कि उन्हें समय पर डिग्री नहीं मिल रही है, जिसके कारण वे नाराज थे। हंगामे के बीच छात्र मंच पर चढ़ गए और अपनी मांगों को लेकर शोर मचाने लगे। इस अप्रिय घटना की वजह से समारोह का पूरा शेड्यूल बिगड़ गया और कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा।