Patna में पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज और छोड़े आंसू गैस के गोले

Bihar/Patna: राजधानी पटना में पेपर लीक के विरोध में बुधवार को छात्रों का भारी हंगामा हुआ। छात्र इनकम टैक्स चौराहे से बेली रोड की ओर मार्च निकाल रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलि

Bihar/Patna: राजधानी पटना में पेपर लीक के विरोध में बुधवार को छात्रों का भारी हंगामा हुआ। छात्र इनकम टैक्स चौराहे से बेली रोड की ओर मार्च निकाल रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया, जिससे शहर के कई इलाकों में अफरा-तफरी मच गई।

यह विरोध प्रदर्शन AISA के नेतृत्व में आयोजित किया गया था, जिसमें CPI(ML) लिबरेशन के विधायक संदीप सौरव भी शामिल थे। छात्र लोक भवन की ओर मार्च करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने गांधी मैदान के पास उन्हें रोक दिया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बिहार पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। कुछ छात्र बैरिकेड्स तोड़कर डाकबंगला चौक तक भी पहुंच गए थे।

इस हंगामे की वजह से पटना के मुख्य रास्तों पर भारी जाम लग गया। गांधी मैदान, जेपी गोलंबर, डाकबंगला चौक, फ्रेजर रोड और एग्जीबिशन रोड जैसे इलाकों में घंटों तक ट्रैफिक ठप रहा, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हुई। मौके पर एसएसपी कार्तिकेय शर्मा, सिटी एसपी ममता कल्याणी और सदर एसडीएम काम्या मिश्रा मौजूद थे।

छात्रों की मांग है कि पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और बिहार शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी इस्तीफा दें। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर CJP भी इस मुद्दे पर दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। केंद्र सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार लोकसभा में इस मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार है, लेकिन सड़क पर प्रदर्शन से समाधान नहीं निकलेगा।