Patna में छात्रों का प्रदर्शन turned violent, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई घायल
Bihar/Patna : पटना में NEET पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग को लेकर बुधवार को भारी बवाल हुआ. गांधी मैदान से राजभवन की ओर जा रहे सैकड़ों छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें पुलिस ने भीड़ को ह
Bihar/Patna : पटना में NEET पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग को लेकर बुधवार को भारी बवाल हुआ. गांधी मैदान से राजभवन की ओर जा रहे सैकड़ों छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज, आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया.
यह विरोध प्रदर्शन All India Students’ Association (AISA) के नेतृत्व में था, जिसमें पटना यूनिवर्सिटी और अन्य कॉलेजों के छात्र शामिल हुए. इस मार्च का नेतृत्व CPI(ML) Liberation के MLA संदीप सौरभ कर रहे थे. प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan और बिहार के शिक्षा मंत्री Mithilesh Tiwari के इस्तीफे की मांग कर रहे थे.
तनाव तब बढ़ा जब छात्र JP गोलंबर और डाकबंगला चौराहे पर पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को तोड़ने की कोशिश करने लगे. इस दौरान छात्रों और सुरक्षा बलों (Bihar Police, CRPF और BSF) के बीच धक्का-मुक्की हुई. आरोप है कि छात्रों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की और IG की एस्कॉर्ट गाड़ी समेत कुछ BJP के वाहनों को नुकसान पहुंचाया. इस हिंसा में कई छात्र और मीडियाकर्मी घायल हुए हैं.
मौके पर पटना के DM और SSP मौजूद थे, जिन्होंने छात्रों को समझाने और आंदोलन खत्म करने की कोशिश की. पुलिस प्रशासन का कहना है कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए संयमित बल का प्रयोग किया गया क्योंकि प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए थे और एक सीनियर पुलिस अधिकारी भी घायल हुए थे. यह विरोध प्रदर्शन देश भर में चल रहे प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ आंदोलन का हिस्सा है.