Patna में सनसनी, राजीवनगर में एक युवक की छत से गिरकर मौत, दूसरे को लगी गोली

Bihar/Patna : राजधानी पटना के राजीवनगर इलाके में 5 जुलाई को दो अलग-अलग घटनाओं ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। रोड नंबर 8B पर हुई इन घटनाओं में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि एक अन्य युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घा

Bihar/Patna : राजधानी पटना के राजीवनगर इलाके में 5 जुलाई को दो अलग-अलग घटनाओं ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। रोड नंबर 8B पर हुई इन घटनाओं में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि एक अन्य युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मोतिहारी के रहने वाले Priyesh Ranjan की छत से गिरने की वजह से मौत हो गई। इसी इलाके में राजू नाम के एक युवक को गोली लगी, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को घटनास्थल से एक हथियार भी मिला है, जिसे कब्जे में ले लिया गया है।

शुरुआती जांच में पुलिस इसे आपसी विवाद का मामला मान रही है। Patna Police मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि ये घटनाएं क्यों हुईं और इनके पीछे की असली वजह क्या थी। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है और अभी तक किसी की गिरफ्तारी या मकसद की पुष्टि नहीं हुई है।