Bihar: पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने अलग-अलग लूट कांडों में संलिप्त 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों ने पिपलावां, बिक्रम, पियरपुरा
Bihar: पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने अलग-अलग लूट कांडों में संलिप्त 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों ने पिपलावां, बिक्रम, पियरपुरा और पालीगंज जैसे इलाकों में दहशत फैलाई थी। नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देश पर बनी विशेष SIT टीम ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के जरिए इन्हें दबोचा है।
पुलिस ने क्या-क्या सामान बरामद किया है?
गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटे गए सामान और वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद किए हैं। बरामद सामान की लिस्ट नीचे दी गई है:
| सामान का नाम |
संख्या/मात्रा |
| देशी पिस्टल |
02 |
| देशी कट्टा |
01 |
| जिंदा कारतूस |
16 |
| नगद राशि |
₹2,02,630 |
| मोटरसाइकिल |
02 |
| मोबाइल फोन |
04 |
| लैपटॉप |
01 |
| अन्य सामान |
खोखा, मैगजीन और दस्तावेज |
किन इलाकों के केस हुए सुलझाए गए?
पुलिस ने इस कार्रवाई के जरिए कई थानों में दर्ज लूट के मामलों का उद्भेदन किया है। इसमें पिपलावां थाना (कांड संख्या 52/26), बिक्रम थाना (कांड सं०-146/26), पियरपुरा थाना (कांड सं०-104/26) और पालीगंज थाना (कांड सं०-179/26) के मामले शामिल हैं।
अपराधियों पर आगे क्या कार्रवाई होगी?
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों के पास से अवैध हथियार मिले हैं, जिसके लिए अलग से केस दर्ज किया गया है। सभी अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और उन्हें जेल भेजा जा रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल थे।