Patna में बवाल के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 258 लोग गिरफ्तार और 6000 अज्ञात पर केस दर्ज

Bihar/Patna : पटना में हुए बवाल के बाद पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। शहर में हुई हिंसा और हंगामे को लेकर पुलिस ने अब तक बड़ी संख्या में लोगों को गिरफ्तार किया है और हजारों अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस की

Bihar/Patna : पटना में हुए बवाल के बाद पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। शहर में हुई हिंसा और हंगामे को लेकर पुलिस ने अब तक बड़ी संख्या में लोगों को गिरफ्तार किया है और हजारों अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस की इस कार्रवाई में अब तक कुल 24 FIR दर्ज की गई हैं। बवाल में शामिल पाए गए 258 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा, भीड़ में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और करीब 6000 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। यह पूरी कार्रवाई शहर में कानून व्यवस्था को दोबारा बहाल करने के लिए की गई है।