Bihar: पटना में मेट्रो का काम चल रहा है और इसी बीच भूतनाथ मेट्रो स्टेशन के पास एक बड़ा हादसा हो गया। शनिवार दोपहर करीब 12:09 बजे एक मजदूर क्रेन की मदद से काम कर रहा था, तभी अचानक ऊपर से स्लैब गिर गया। इस हादसे में मजदूर
Bihar: पटना में मेट्रो का काम चल रहा है और इसी बीच भूतनाथ मेट्रो स्टेशन के पास एक बड़ा हादसा हो गया। शनिवार दोपहर करीब 12:09 बजे एक मजदूर क्रेन की मदद से काम कर रहा था, तभी अचानक ऊपर से स्लैब गिर गया। इस हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है।
कौन है घायल मजदूर और अब उसकी स्थिति क्या है?
हादसे में घायल मजदूर की पहचान सतीश कुमार के रूप में हुई है, जो बिहार के Siwan जिले का रहने वाला है। मौके पर मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद सतीश को स्लैब के नीचे से बाहर निकाला। इसके बाद उसे तुरंत पास के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
साइट पर सुरक्षा और लोगों के व्यवहार पर उठे सवाल
इस घटना के बाद मेट्रो निर्माण साइट पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि जब मजदूर मलबे में दबा था, तब कुछ लोग उसकी मदद करने के बजाय अपने मोबाइल से वीडियो बनाने में लगे रहे। फिलहाल Patna Metro Rail Corporation (PMRCL) या किसी सरकारी अधिकारी की तरफ से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।