Patna में 10वीं की छात्रा गायब, रेलवे ट्रैक पर मिला स्कूल बैग और ड्रेस; परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा
Patna: पटना के खगोल इलाके से एक 14 साल की छात्रा अचानक गायब हो गई है। छात्रा का स्कूल बैग और ड्रेस रेलवे ट्रैक के पास से बरामद हुआ है, जिसके बाद परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए भारी हंगामा किया। इस घटना के बाद इलाके
Patna: पटना के खगोल इलाके से एक 14 साल की छात्रा अचानक गायब हो गई है। छात्रा का स्कूल बैग और ड्रेस रेलवे ट्रैक के पास से बरामद हुआ है, जिसके बाद परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए भारी हंगामा किया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोशित हैं।
जानकारी के मुताबिक, Kendriya Vidyalaya खगोल की 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली सपना कुमारी सोमवार, 10 अगस्त 2026 को स्कूल से घर नहीं लौटी। जब काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिली, तो परिजनों ने खगोल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इसी बीच सरारी गुमटी इलाके में रेलवे ट्रैक के पास सपना का स्कूल ड्रेस और बैग मिला, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने शुरुआत में मामले को गंभीरता से नहीं लिया, जिसके विरोध में सोमवार शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक स्थानीय लोगों और परिजनों ने दानापुर-बिहटा मुख्य सड़क को जाम कर दिया और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे सपना अपनी एक सहेली के साथ स्कूल से बाहर निकली थी, जिसकी पुष्टि CCTV फुटेज से हुई है। बिहार पुलिस ने बताया कि छात्रा की सुरक्षित बरामदगी के लिए तेजी से कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की टीम CCTV फुटेज खंगाल रही है और डॉग स्क्वॉड की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। तकनीकी और वैज्ञानिक संसाधनों का इस्तेमाल कर मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है ताकि छात्रा को जल्द से जल्द ढूंढा जा सके।