Patna में स्मार्ट मीटर वालों की तो चांदी, लेकिन सामान्य मीटर यूजर्स को मिल सकता है 3 महीने का एक साथ बिजली बिल
Patna: पटना के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। शहर में सामान्य मीटर इस्तेमाल करने वाले करीब 1.07 लाख लोगों को पिछले दो महीनों से बिजली का बिल नहीं मिला है। अगर यह समस्या जल्द ठीक नहीं हुई, तो
Patna: पटना के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। शहर में सामान्य मीटर इस्तेमाल करने वाले करीब 1.07 लाख लोगों को पिछले दो महीनों से बिजली का बिल नहीं मिला है। अगर यह समस्या जल्द ठीक नहीं हुई, तो इन लोगों को एक साथ तीन महीने का भारी-भरकम बिल चुकाना पड़ सकता है, जिससे आम आदमी की जेब पर असर पड़ेगा।
यह पूरी परेशानी नए Revenue Management System (RMS) बिलिंग सॉफ्टवेयर में आई तकनीकी खराबी की वजह से हुई है। पटना इलेक्ट्रिक सप्लाई यूनिट (PESU) के अंतर्गत आने वाले 7.60 लाख उपभोक्ताओं में से स्मार्ट मीटर वाले 6,52,356 लोग तो नियमित रूप से बिल पा रहे हैं, लेकिन सामान्य मीटर वाले लोग इस तकनीकी गड़बड़ी का शिकार हैं। इसके अलावा 19 किलोवाट से ज्यादा लोड वाले करीब 36,000 उपभोक्ता भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं क्योंकि उनके लोड के हिसाब से स्मार्ट मीटर उपलब्ध नहीं हैं और वे अभी भी पुराने मीटर ही इस्तेमाल कर रहे हैं।
विभागीय जानकारी के अनुसार, इस सॉफ्टवेयर की खराबी को ठीक करने का काम राज्य मुख्यालय स्तर पर चल रहा है। कंपनी ने भरोसा दिलाया है कि बिलिंग की इस समस्या का असर बिजली सप्लाई पर नहीं पड़ेगा, यानी बिजली की कटौती नहीं होगी। साथ ही, कंपनी अब 5G SIM वाले नए प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगा रही है, हालांकि जिन लोगों के पास पहले से 4G SIM वाले स्मार्ट मीटर हैं, उन्हें बदलने की जरूरत नहीं होगी।