Bihar और UP के बीच बन रहा नया गंगा ब्रिज, पटना से दिल्ली का सफर होगा आसान, जानें पूरा रूट मैप
Bihar/UP: पटना से दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब यह सफर पहले के मुकाबले काफी कम समय में पूरा होगा। इसके लिए बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच एक नया 3 लेन गंगा ब्रिज और लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है, जिससे
Bihar/UP: पटना से दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब यह सफर पहले के मुकाबले काफी कम समय में पूरा होगा। इसके लिए बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच एक नया 3 लेन गंगा ब्रिज और लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है, जिससे दोनों राज्यों की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।
इस पूरे प्रोजेक्ट में सबसे अहम भूमिका 3 लेन वाले नए गंगा ब्रिज की है, जो बक्सर (बिहार) को भरौली (उत्तर प्रदेश) से जोड़ेगा। इस ब्रिज का काम 20 अगस्त 2025 को शुरू हुआ था और इसे करीब 368 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। यह पुल NH-922 पर बनेगा और इसकी लंबाई 3.2 किलोमीटर होगी। इस ब्रिज के तैयार होने से बक्सर-पटना फोरलेन सीधे तौर पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा।
इसके साथ ही गाजीपुर-बलिया-मंझिघाट ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का काम भी तेजी से चल रहा है। जुलाई 2026 तक की रिपोर्ट के मुताबिक, इस एक्सप्रेसवे का लगभग 88% काम पूरा हो चुका है। यह 132.76 किलोमीटर लंबा फोरलेन हाईवे होगा, जिस पर गाड़ियां 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगी। गाजीपुर से शाहपुर तक का हिस्सा लगभग तैयार है और घाघरा नदी पर पुल का काम भी तेजी से बढ़ रहा है।
बिहार सरकार ने भी इस कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए ‘विश्वमित्र पथ’ को मंजूरी दी है। यह 90 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे होगा जो पटना के पास मानेर से शुरू होकर आरा होते हुए बक्सर तक जाएगा। यह जेपी गंगा पथ का विस्तार होगा और इसे PPP मॉडल पर विकसित किया जा रहा है।
इन सभी प्रोजेक्ट्स के पूरा होने के बाद पटना से दिल्ली का सफर काफी आरामदायक हो जाएगा। जहां पहले इस दूरी को तय करने में 15 से 18 घंटे लगते थे, अब यह समय घटकर करीब 10 घंटे तक आ सकता है। वहीं रेलवे की तरफ से भी पटना और नई दिल्ली के बीच स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की योजना है, जो 1,000 किलोमीटर की दूरी लगभग 8 घंटे में तय करेगी।